फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखना चाहते हैं नेपाल के खूबसूरत रंग तो ये मौका जाने न दें हाथ से, पूरे एक हफ्ते घूमकर लें मजा

Mon, 02 Sep 2019 04:03 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 02 Sep 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
irctc offers best nepal tour 2019 for 7 nights and 8 days
nepal - फोटो : nepal
घुमक्कड़ होने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि आप अपने देश और बाकी दुनिया के तमाम रंग, रूप देख सकते हैं। सोचिए, किसी नए देश जाकर अनजान लोगों से बातें करना, उनकी संस्कृति को समझना, उनके खान-पान को चखना, उनकी अलग और विविध कलाओं के बारे में जानना, ये कितना जबरदस्त अनुभव होगा। अगर आप भी ऐसे अनुभव का मौका ढूंढ रहे हैं तो इस सपने को पूरा करने का वक्त आ गया है।
irctc offers best nepal tour 2019 for 7 nights and 8 days
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरशन आपकी ख्वाहिश पूरी करने जा रहा है। आईआरसीटीसी नेपाल घूमने के लिए एक खास एयर पैकेज लेकर आएं हैं। यह पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। इसके तहत यात्री नेपाल के कई खूबसूरत पर्यटन स्थल देख सकेंगे। 
irctc offers best nepal tour 2019 for 7 nights and 8 days
टूर की शुरुआत हैदराबाद से होगी यात्री खास बात तो ये है कि गोरखपुर से भी इस ट्रिप का हिस्सा बन सकते हैं। इस टूर पैकेज का नाम 'Natural Nepal Air Package ex Hyderabad' है। इस ट्रिप के दौरान गोरखपुर-लुंबिनी-पोखारा-काठमांडू डेस्टिनेशन घूम सकेंगे। यात्रीयों को इंडिगो फ्लाइट से यात्रा कराई जाएगी। टूर की शुरुआत 18 अक्टूबर को हैदराबाद एयरपोर्ट से होगी। सुबह 10 बजे यात्री हैदराबाद से उड़ान भरेंगे और 12 बजकर 5 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेंगे। यहां से लुंबिनी का सफर तय किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
irctc offers best nepal tour 2019 for 7 nights and 8 days
इस ट्रिप का हिस्सा बनने के लिए यात्रियों को सिंगल सिटिंग के लिए 45 हजार 820 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के लिए 37 हजार 670 रुपये प्रतिव्यक्ति खर्च करना होगा। वहीं, ट्रिपल सिटिंग के लिए प्रतिव्यक्ति 36 हजार 680 रुपये खर्च करना होगा। इस दौरान यात्री पगोडा, फेवा लेक, चितवन नैशनल पार्क, माया देवी टेंपल, बौध मंदिर सहित काठमांडू, पोखरा और पगोडा के कई सुंदर स्थलों की सैर करेंगे।
विज्ञापन
irctc offers best nepal tour 2019 for 7 nights and 8 days
- फोटो : pixa
यात्रियों के लिए सुविधाएं 
-पैकेज में दी जा रही सुविधाओं में हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद का एयर टिकट शामिल है। 
-लुंबिनी में दो रात का स्टे, पोखरा में दो रात का स्टे, काठमांडू में दो रात का स्टे और चितवन में एक रात का स्टे शामिल है। इस दौरान यात्रियों को सात ब्रेकफास्ट और सात डिनर सर्व किए जाएंगे। 
-अगर मौसम ठीक रहा तो चितवन नैशनल पार्क में एक बार हाथी की सवारी कराई जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed