फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Destination Wedding Venue: डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं दिल्ली के आस-पास की ये जगहें

Sun, 18 May 2025 11:24 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 18 May 2025 11:24 AM IST
सार

Best Destination Wedding Venue: यदि आप डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं तो दिल्ली के आस-पास कुछ ऐसी जगहें हैं तो इसके लिए परेक्ट मानी जाती हैं। 

विज्ञापन
Best Destination Wedding venues Near Delhi for perfect celebration DIlli ke Paas Best Wedding Venues
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं दिल्ली के आस-पास की ये जगहें - फोटो : instagram
Best Destination Wedding Venue: शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में लड़के और लड़कियां अपनी शादी को खास बनाने के लिए कपड़े, मेकअप से लेकर जगह का चुनाव भी सोच-समझ के करते हैं। इसी बीच अब आज-कल युवाओं के बीच डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। इसमें लोग अपने घर से दूर किसी जगह का चुनाव करते हैं और वहां अपने दोस्तो, परिवारवालों और करीबियों के बीच नए रिश्ते में बंध जाते हैं।


यदि आप भी डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे हैं और दिल्ली के आस-पास जगह तलाश कर रहे हैं तो यहां हम आपको इसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। दरअसल, दिल्ली के आस-पास कई ऐसी जगहें हैं, जो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं। 
Best Destination Wedding venues Near Delhi for perfect celebration DIlli ke Paas Best Wedding Venues
जयपुर - फोटो : अमर उजाला
जयपुर

यदि आपको महल और राजसी अंदाज पसंद है तो शहर की भीड़भाड़ से दूर जयपुर पहुंच जाइए। राजस्थान का ये शहर दिल्ली से 280 किमी दूर है। जहां रामबाग पैलेस, जयगढ़ फोर्ट, सिटी पैलेस, समोद पैलेस जैसी जगहें हैं। यहां कई ऐसे होटल्स भी हैं, जो किसी महल से कम नहीं हैं। यहां आप अपनी शादी प्लान कर सकते हैं।

दिल्ली से महज 5 घंटे की ड्राइव करके आप जयपुर पहुंच सकते हैं। वैसे तो दिल्ली से कई ट्रेन और बस भी जयपुर डायरेक्ट जाती हैं, ऐसे में आपके मेहमानों को भी पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। 

 
Best Destination Wedding venues Near Delhi for perfect celebration DIlli ke Paas Best Wedding Venues
उदयपुर - फोटो : instagram
उदयपुर

राजस्थान में बसा उदयपुर महलों के साथ-साथ झीलों के लिए भी फेमस है। दिल्ली से उदयपुर तकरीबन 700 किमी दूर है। यहां लेकसाइड वेन्यू, पैलेस होटल्स और रोमांटिक वाइब आपकी शादी को यादगार बनाने में मदद करेंगे। जो लोग वाटरफ्रंट शादी की चाह रखते हैं, उनके लिए उदयपुर एक बेहतर जगह साबित हो सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Destination Wedding venues Near Delhi for perfect celebration DIlli ke Paas Best Wedding Venues
मानेसर हरियाणा - फोटो : instagam/weddingwire
मानेसर हरियाणा

यदि आप दिल्ली के बिल्कुल पास जगह तलाश कर रहे हैं तो हरियाणा में स्थित मानेसर भी किसी से कम नहीं है। ये दिल्ली से तकरीबन 50 किमी दूर है। यहां आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत फार्महाउस और रिसॉर्ट्स सही दामों में मिल जाएंगे, जहां आप अपनी शादी प्लान कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
Best Destination Wedding venues Near Delhi for perfect celebration DIlli ke Paas Best Wedding Venues
नैनीताल - फोटो : instagram
नैनीताल

यदि आपको पहाड़ और ठंडी हवाएं पसंद हैं तो दिल्ली के पास उत्तराखंड में स्थित नैनीताल भी एक बेहतर विकल्प है। ये दिल्ली से तकरीबन 300 किमी दूर है। यहां स्थित झील, पहाड़ और ठंडी हवा आपकी सिंपल सी शादी को रोमांटिक बना देंगी। नेचर लवर्स और इंटीमेट सेरेमनी पंसद करने वाले लोगों के लिए नैनीताल एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed