फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Cities For Foodies: खाने का है शौक तो इन शहरों में घूमने का बनाएं प्लान, पेट के साथ मन भी हो जाएगा खुश

Tue, 03 Dec 2024 09:21 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 03 Dec 2024 09:21 AM IST
सार

अगर आप घूमने के साथ खाने-पीने के भी शौकीन हैं तो भारत के इन शहरों में घूमने का प्लान अवश्य बनाएं। 

विज्ञापन
Best Cities For Foodies near by delhi these Indian cities to visit if you are a foodie
खाने का है शौक तो इन शहरों में घूमने का बनाएं प्लान - फोटो : Freepik
Best Cities For Foodies: बहुत से लोग होते हैं जो सिर्फ जीने के लिए खाते हैं, वहीं बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो खाने के लिए जीते हैं। ऐसे लोग जहां जाते हैं, सबसे पहले खाने-पीने की जगहों को तलाशते हैं। उन्हें हर जगह मिलने वाले बेस्ट पकवानों की पूरी जानकारी होती है।

 

अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिन्हें तरह-तरह का खाना पसंद है तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का खाना काफी फेमस है। अगर आप घूमने के साथ खाने-पीने के भी शौकीन हैं तो भारत के इन शहरों में घूमने का प्लान अवश्य बनाएं। इन सभी शहरों में घूमने की भी कई जगह हैं। ऐसे में आप खाते-पीते घूम कर अपना मन भी बहला सकते हैं।

Best Cities For Foodies near by delhi these Indian cities to visit if you are a foodie
खाने का है शौक तो इन शहरों में घूमने का बनाएं प्लान - फोटो : iStock

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली शहर में घूमने की कई जगहें हैं। एतिहासिक इमारतों के साथ-साथ दिल्ली के खाने की भी अपनी अलग पहचान है। चाहे वह पुरानी दिल्ली की गलियों में मशहूर चाट हो या फिर छोले भटूरे और परांठे हों। इसके साथ-साथ दिल्ली का बटर चिकन भी काफी फेमस है।

Best Cities For Foodies near by delhi these Indian cities to visit if you are a foodie
खाने का है शौक तो इन शहरों में घूमने का बनाएं प्लान - फोटो : instagram
लखनऊ

अगर खाने की बात को लखनऊ का जिक्र न हो, तो ये तो नाइंसाफी होगी। लखनऊ का नाम जुंबा पर आते ही कबाब और बिरयानी का ख्याल दिमाग में आने लगता है। कबाब और बिरयानी के साथ-साथ यहां मिलने वाला वेज कबाब पराठा भी आपका मन खुश कर देगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Cities For Foodies near by delhi these Indian cities to visit if you are a foodie
खाने का है शौक तो इन शहरों में घूमने का बनाएं प्लान - फोटो : instagram

कोलकाता

अगर मिठाईयां पसंद हैं तो एक बार कोलकाता जाने का प्लान अवश्य बनाएं। मिठाईयों के साथ-साथ कोलकाता अपने बंगाली भोजन के लिए प्रसिद्ध है। यहां की मिठाइयों और मछली के व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए आपको यहां जरूर आना चाहिए।  
  

विज्ञापन
Best Cities For Foodies near by delhi these Indian cities to visit if you are a foodie
खाने का है शौक तो इन शहरों में घूमने का बनाएं प्लान - फोटो : instagram

मुंबई

अगर स्ट्रीट फूड खाने का शौक है तो बिना सोचे मुंबई घूम आइए। बेहद कम रुपये खर्च करके आप यहां सड़कों पर ही वड़ा पाव, पाव भाजी, भेल पुरी और पानीपुरी जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। ये स्ट्रीट फूड आपका दिल जीत लेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed