फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bangladesh Tourist Places: बांग्लादेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल, जहां भारतीयों को महसूस होता है अपनापन

Mon, 09 Dec 2024 02:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 09 Dec 2024 02:17 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh Famous Tourist Places List Know Cross Border Rail Link
Bangladesh Tourism - फोटो : Istock

Bangladesh Famous Tourist Places List: भारत और बांग्लादेश के बीच एक नई रेल लाइन का उद्घाटन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के निश्चिंतपुर व बांग्लादेश के गंगासागर स्टेशनों को जोड़ने वाले रेल लिंक समेत तीन परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इसके अलावा भारत-बांग्लादेश की यात्रा के लिए विश्व का सबसे बड़ा क्रूज गंगा विलास भी है।



भारत और बांग्लादेश के मध्य वायु मार्ग के अलावा जल मार्ग और थल मार्ग भी खुले हैं, जो दोनों देशों के यात्रियों के लिए आवागमन का मार्ग खोल रहे हैं। बांग्लादेश में कई पर्यटन स्थल है, जहां की संस्कृति, सुंदरबन जैसे जंगल, रोमांच बढ़ा देने वाले द्वीप और ढाका की हलचल का अनुभव ले सकते हैं। मंदिरों के दर्शन से लेकर नाव की सवारी समेत बांग्लादेश के पर्यटन स्थलों के बारे में जानिए और इस देश की यात्रा के लिए निकल जाइए। ये हैं बांग्लादेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल, जहां की भारतीय आसानी से कर सकते हैं सैर।

Bangladesh Famous Tourist Places List Know Cross Border Rail Link
lalbag fort bangladesh - फोटो : Social Media

लालबाग फोर्ट

मुगल काल की यादों को समेटे हुए औरंगाबाद का किला, जिसे लालबाग फोर्ट भी कहा जाता है, एक अधूरी मुगल कृति है। इस किले में मस्जिद, मकबरा और ऐतिहासिक इमारतों का संग्रह देखने को मिलता है। यहां घूमने के लिए सर्दियों में अक्टूबर से मार्च का वक्त सबसे बेहतरीन होता है। किले का टिकट लगभग 100 रुपये है।
 

Bangladesh Famous Tourist Places List Know Cross Border Rail Link
Ahsan Manjil bangladesh - फोटो : Social Media

अहसान मंजिल (पिंक पैलेस)

अहसान मंजिल बांग्लादेश के ढाका के कुमारटोली क्षेत्र में स्थित महल है, जो गुलाबी रंग के पत्थरों से निर्मित है। इसलिए इसे 'द पिंक पैलेस' भी कहते हैं। ढाका के नवाबों की कचहरी इस महल में लगती थी। इसे अब म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया है। इस महल का निर्माण 1859 में शुरू हुआ और 1872 में बनकर तैयार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bangladesh Famous Tourist Places List Know Cross Border Rail Link
Sonargaon Bangladesh - फोटो : Pexel

सोनारगांव, बंगाल की पुरानी राजधानी

सोनारंगाव मध्यकालीन बंगाल का हिस्सा है। इस स्थान पर विभिन्न बांस की कलाकृतियां, पारंपरिक गुड़ियों से भरा लोक कला संग्रहालय है। सोनारगांव में बांग्लादेश लोक कला संग्रहालय  स्थित है, जो शुक्रवार से बुधवार तक सुबह 10 से 5 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है।

विज्ञापन
Bangladesh Famous Tourist Places List Know Cross Border Rail Link
Pahadpur Buddh Math - फोटो : Social Media

पहाड़पुर बौद्ध विहार

नौगांव जिले में पहाड़पुर बौद्ध विहार एक ऐतिहासिक मठ है, जिसका इतिहास 8वी शताब्दी का है। इस स्थान को 1985 को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। यहां आध्यात्म और शांति से जुड़ने के लिए यहां की सैर पर जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed