फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auli Tour Tips: सर्दियों में जाना चाहते हैं एडवेंचर से भरी जगह पर, तो दोस्तों संग बना सकते हैं औली घूमने का प्लान

Fri, 03 Dec 2021 02:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 03 Dec 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
Auli Tour Tips best four places in auli Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियां शुरू होते ही लोगों के बीच में कई सारी एक्टिविटी शुरू हो जाती हैं। कुछ लोग ऐसे मौसम में घर के अंदर अपने परिवार के साथ बैठकर स्वादिष्ट और हेल्दी डिशेज का आनंद लेते हैं, तो कई सारे लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने दोस्तों के साथ सर्दियों में कई जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी इन लोगों में से एक हैं, तो इस साल सर्दियों की छुटियों के लिए आप औली जाने का अपना बेहतरीन ट्रिप प्लान कर सकते हैं। औली भारत के उत्तराखंड में बर्फ से ढंका हुआ एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। जहां पर कई सारे लोग अक्सर सर्दियों के मौसम में विंटर वेकेशन और एडवेंचर्स ट्रिप्स के लिए जाते हैं। ऐसे में आप अपने दोस्तों संग औली घूमने का प्लान बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि औली में आप किन-किन जगहों पर अपने विंटर वेकेशन का शानदार आनंद ले सकते हैं...

Auli Tour Tips best four places in auli Uttarakhand
औली का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Rishikesh

क्वानी बुग्याल

  • औली के ट्रिप के दौरान आप क्वानी बुग्याल जा सकते हैं। ये औली का एक सबसे फेमस ट्रेकिंग पॉइंट है, जो गुरसो बुग्याल से महज 12 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। क्वानी बुग्याल चारों ओर से नंदा देवी और दूनागिरि पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जो सर्दियों में बर्फ से ढंका रहता है। जहां पर आप अच्छे से स्नोफॉल का भी आनंद ले सकते हैं।
Auli Tour Tips best four places in auli Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

गुरसो बुग्याल

  • औली में ही दूसरी सबसे खूबसूरत जगह गुरसो बुग्याल है। इस खूबसूरत जगह से आपको उत्तराखंड की तीनों प्रमुख पर्वत श्रृंखलाओं, नंदा देवी, द्रोण और त्रिशूल का शानदार दृश्य दिखाई देता है। साथ ही इसी खूबसूरती को चार चांद लगाने के लिए यहां पर एक बहुत बड़ा घास का मैदान है, जो ओक और देवदार जैसे पेड़ों से सुशोभित है। ये जगह औली से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। साथ ही यहां पर 1 किलोमीटर की दूरी पर छत्तरकुण्ड भी स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Auli Tour Tips best four places in auli Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

औली की फेमस आर्टिफिशियल लेक

  • औली में मानव निर्मित सबसे बड़ी झील भी है, जिसे आर्टिफिशियल लेक के नाम से जाना जाता है। इसका निर्माण साल 2010 में किया गया था। इस लेक के पानी का इस्तेमाल कृत्रिम बर्फ बनाने में किया जाता है। यहां पर आप स्नोबोर्डिंग और स्कीइंग का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
Auli Tour Tips best four places in auli Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

स्की

  • औली में अगर आप एक साथ कई सारी पर्वत श्रृंखलाओं के साथ स्कीइंग और स्नोबॉर्डिंग का आनंद लेना है, तो आपके लिए स्की सबसे बेस्ट जगह है। ये खूबसूरत स्थान नंदा देवी पर्वत, माना पर्वत, दूनागिरी, नीलकंठ, हाथी पर्वत, गोरी पर्वत और नर पर्वत जैसी 7 पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इसके अलावा आप जोशीमठ या ज्योति मठों भी जा सकते हैं। 18वीं शताब्दी में आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित हिन्दूओं का ये फेमस तीर्थ है, जो औली में ही स्थित हैं। ये चार ज्योति मठोंमें से एक है, जो काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed