फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

August Travel Destinations: अगस्त में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगह, छुट्टियों के मुताबिक करें ट्रिप प्लान

Mon, 31 Jul 2023 01:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 31 Jul 2023 01:23 PM IST
विज्ञापन
August Travel Destinations 2023 Tourist Places To Visit In August in Hindi
अगस्त में घूमने लायक जगह - फोटो : istock

August Travel Destinations : अगस्त के महीने में कई छुट्टियां मिल रही हैं। महीने की शुरुआत फ्रेंडशिप डे से हो रही है। उसके बाद 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस और महीने के अंत में रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। दोस्तों और परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए यह बेहतरीन मौके हैं। दोस्ती दिवस पर अपने दोस्तों संग घूम सकते हैं, पार्टी कर सकते हैं तो वहीं 15 अगस्त के मौके पर भी परिवार और बच्चों संग वक्त बिताया जा सकता है। रक्षाबंधन पर भाई बहन रोड ट्रिप पर जा सकते हैं।



अगस्त में मिलने वाली इन छुट्टियों पर दोस्तों या परिवार के साथ घूमने की योजना बनाई जा सकती है। अगर आप 14 अगस्त को अवकाश लेते हैं तो 12 अगस्त से 15 अगस्त तक आपको चार दिन की छुट्टी मिल जाएगी, जिसमें घूमने का अच्छा समय मिलेगा। सफर पर जाने के लिए अगस्त में कुछ जगहें बेहतरीन विकल्प हो सकता है। मौसम व मौके के मुताबिक इस महीने में कुछ खास जगहों की ट्रिप की योजना बनाएं। यह रहें अगस्त महीने में घूमने की बेस्ट जगह।

August Travel Destinations 2023 Tourist Places To Visit In August in Hindi
मनाली - फोटो : self

मनाली

अगस्त के पहले रविवार को मित्रता दिवस है। वीकेंड ट्रिप पर दोस्तों के साथ मनाली जा सकते हैं। यहां कई एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाया जा सकता है। मनाली माल रोड पर खरीदारी के लिए  जाने के साथ ही प्राकृतिक नजारों, झरने और झीलों के साथ दोस्तों संग मस्ती का मजा दोगुना हो जाएगा।

August Travel Destinations 2023 Tourist Places To Visit In August in Hindi
चेरापूंजी - फोटो : istock

चेरापूंजी

अगस्त में सबसे अधिक छुट्टियां 15 अगस्त से पहले वाले वीकेंड पर मिल रही है। 12 अगस्त से 15 अगस्त तक चार दिन की छुट्टी के लिए चेरापूंजी घूमने जा सकते हैं। 14 अगस्त की छुट्टी लेकर मेघालय के चेरापूंजी में मौसम का मजा लिया जा सकता है। यहां पूरे साल बारिश होती है। रोमांचक मानसून ट्रेकिंग और चाय के बागानों का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
August Travel Destinations 2023 Tourist Places To Visit In August in Hindi
Mount Abu - फोटो : istock

माउंट आबू

अगस्त के महीने में राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू के सफर पर जा सकते हैं। इस हिल स्टेशन की सुंदरता और प्राकृतिकता इस मौसम में मन मोहक हो जाती है। यहां जोधपुर के किले, मंदिर और स्थानीय खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
August Travel Destinations 2023 Tourist Places To Visit In August in Hindi
मथुरा वृंदावन का दो दिन का ट्रिप - फोटो : istock

मथुरा-वृंदावन

रक्षाबंधन की एक दिन की छुट्टी पर पूरा परिवार एकत्र हो रहा है तो मथुरा वृंदावन की सैर पर जा सकते हैं। एक-दो दिन की छुट्टी में मथुरा की सैर की जा सकती है। यहां गोकुल धाम, गोवर्धन पर्वत, प्रसिद्ध मंदिरों का सैर बजट में की जा सकती है और शाम में यमुना तट की आरती देखने जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed