फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pashupatinath Temple: श्रावण मास में कीजिए काठमांडू के पशुपतिनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन, कैसे पहुंचे नेपाल

Sat, 01 Jul 2023 02:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 01 Jul 2023 02:02 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2023 How To Reach Nepal Pashupatinath Temple Kathmandu From Delhi
Nepal - फोटो : pixabay

Pashupatinath Temple: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन या श्रावण मास 4 जुलाई से शुरू हो रहा है। श्रावण मास भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का सबसे बेहतर समय होता है। मान्यता है कि इसी माह में माता पार्वती ने कठोर तपस्या और व्रत करके भगवान शिव को प्रसन्न किया और पति के रूप में प्राप्त किया था। एक कथा के मुताबिक, सावन के महीने में ही शिवजी ने समुद्र मंथन से निकला विष पीकर सृष्टि की रक्षा की थी।



सावन के महीने में शिव जी की पूजा का महत्व और बढ़ जाता है। भगवान शिव की पूजा के लिए भारत में कई प्राचीन शिव मंदिर, ज्योतिर्लिंग और शिवालय मौजूद हैं। सावन के महीने में आप शिव जी के प्राचीन और अद्भुत मंदिर के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, साथ ही परिवार व परिजनों के साथ घूमना चाहते हैं तो नेपाल का सफर कर सकते हैं।

भारत के पड़ोसी देश नेपाल की यात्रा में प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने के साथ ही विदेशी यात्रा का अनुभव मिलेगा। आइए जानते हैं काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए कैसे जाना है और  किस तरह से कम पैसों में ट्रिप प्लान करें।

Sawan 2023 How To Reach Nepal Pashupatinath Temple Kathmandu From Delhi
पशुपतिनाथ मंदिर - फोटो : Pixa

कब खुलता है पशुपतिनाथ मंदिर

पशुपतिनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर प्रतिदिन सुबह 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुलता है। दोपहर और शाम पांच बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं। दर्शन के लिए सबसे उत्तम समय सुबह या फिर देर शाम है। पूरे मंदिर परिसर के भ्रमण में एक से डेढ़ घंटे का वक्त लगता है।

मंदिर देवपाटन गांव बागमती नदी के किनारे स्थित है। यहां भगवान शिव की एक पांच मुख वाली मूर्ति भी है। मान्यता है कि पशुपतिनाथ मंदिर का ज्योतिर्लिंग पारस पत्थर के समान है। भगवान शिव की पंचमुखी मूर्ति तक पहुंचने के लिए चार दरवाजे हैं, जो चांदी के हैं।  पशुपतिनाथ ज्योतिर्लिंग को केदारनाथ मंदिर का आधा भाग माना जाता है।

Sawan 2023 How To Reach Nepal Pashupatinath Temple Kathmandu From Delhi
माता सीता की जन्मस्थली - फोटो : iStock

मंदिर से जुड़ी मान्यता

कहा जाता है कि जो भी पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए आता है, उसे किसी भी जन्म में पशु की योनि नहीं मिलती है। दर्शन के लिए आए तो ध्यान में रखें कि शिवलिंग से पहले नंदी जी के दर्शन न करें। मंदिर परिसर में बासुकीनाथ मंदिर, उन्मत्त भैरव मंदिर, सूर्य नारायण मंदिर , कीर्ति मुख भैरव मंदिर, 184 शिवलिंग मूर्तियां और बूंदा नीलकंठ मंदिर आदि मौजूद हैं। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2023 How To Reach Nepal Pashupatinath Temple Kathmandu From Delhi
नेपाल यात्रा - फोटो : iStock

कैसे पहुंचे नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर

पशुपतिनाथ ज्योतिर्लिंग नेपाल के काठमांडू में स्थित है। नेपाल जाने के लिए दिल्ली से ट्रेन, फ्लाइट और बस सेवा उपलब्ध है। बजट में यात्रा के लिए ट्रेन से सफर करें, क्योंकि ट्रेन का किराया फ्लाइट और बस से सस्ता है। दिल्ली से कई सारी ट्रेन चलती हैं, जैसे रक्सौल तक सत्याग्रह एक्सप्रेस जाती है। इस ट्रेन के स्लीपर कोच का किराया लगभग 500 रुपये है। आनंद विहार से शाम पांच बजे ये ट्रेन रवाना होती है।

रक्सौल रेलवे स्टेशन से 20-30 रुपये में ऑटो रिक्शा वाले नेपाल बॉर्डर तक पहुंचा देते हैं। यहां आप भारतीय रुपयों को नेपाल की करेंसी में एक्सचेंज करा सकते हैं। नेपाल बॉर्डर से आपको काठमांडू के लिए बस या टैक्सी मिल जाएगी। इसके अलावा गोरखपुर तक ट्रेन से जाएं, आगे सनोली तक के लिए बस यात्रा कर सकते हैं, जो आपके नेपाल बॉर्डर पहुंचा देगी और फिर काठमांडू के लिए यहां से बस मिल जाएगी।

फ्लाइट से जा रहे हैं तो दिल्ली से काठमांडू के लिए सीधी हवाई सेवा है। काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शहर महज 5 किलोमीटर की दूरी पर है।

विज्ञापन
Sawan 2023 How To Reach Nepal Pashupatinath Temple Kathmandu From Delhi
Swayambhu - फोटो : facebook

नेपाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल 

पशुपतिनाथ मंदिर के अलावा भी नेपाल में कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। काठमांडू में कई सुंदर मठ बने हैं, इसके अलावा स्वयंभूनाथ मंदिर, पोखरा में देवी फाॅल, फेवा झील घूमने भी जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed