फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक जुलाई से अमरनाथ यात्रा: पैकिंग में जरूर रखें ये चीजें, जानिए क्या ले जाएं और क्या न ले जाएं

Wed, 28 Jun 2023 12:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 28 Jun 2023 12:27 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023 Travel Tips List Of Necessary things to carry in luggage During Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या सामान ले जाएं - फोटो : amar ujala

भारत की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 1 जुलाई से शुरू हो रही है। 30 जुलाई रक्षाबंधन तक जारी रहने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रा काफी उत्साहित हैं। जिन यात्रियों को सफर पर निकलना है, उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी होंगी। हालांकि अधिक उत्साह और हड़बड़ाहट में अक्सर लोग कुछ गलतियां भी कर देते हैं। अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए यात्रा से पहले कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।



बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो पहले अमरनाथ यात्रा के लिए जारी गाइडलाइन को सही से पढ़ लें। इसके अलावा अमरनाथ यात्रा के लिए जरूरी सामान की एक सूची तैयार कर लें, ताकि जरूरत का सामान ले जाना भूल न जाएं। यात्रा के दौरान लंबी चढ़ाई करनी होती है। सुविधानुसार बैग में कम और बेहद जरूरी सामान ही रखें। अगली स्लाइड्स में जानिए अमरनाथ यात्रा के लिए पैकिंग करते समय बैग में क्या जरूरी सामान ले जाना चाहिए।
 

Amarnath Yatra 2023 Travel Tips List Of Necessary things to carry in luggage During Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या सामान ले जाएं - फोटो : amar ujala

मौसम के मुताबिक कपड़े

सफर के लिए सामान पैक करते समय मौसम के मुताबिक बैग में कपड़े रखें। यह पता कर लें कि अमरनाथ का मौसम कैसा है और आपकी यात्रा तिथि के दौरान संभावित कैसा मौसम रहेगा। इस आधार पर बैग में पर्याप्त गर्म कपड़े रख सकते है। भारी भरकम कपड़ों के बजाए हल्के गर्म कपड़े रखें। कपड़ों में साड़ी या धोती आदि रखने से बचें, क्योंकि इन्हें पहनकर यात्रा करना असुविधाजनक हो सकता है। दस्ताने, मोजे और टोपी भी रख लें।

Amarnath Yatra 2023 Travel Tips List Of Necessary things to carry in luggage During Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या सामान ले जाएं - फोटो : amar ujala

मानसून का रखें ध्यान

बाबा बर्फानी के दर्शन 1 जुलाई से 30 जुलाई तक किया जा सकता है। इस दौरान मानसून शुरू हो जाते हैं। बारिश की संभावना का ध्यान रखते हुए छाता, रेनकोट, वाटरप्रूफ जूते और वाटरप्रूफ बैग साथ रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023 Travel Tips List Of Necessary things to carry in luggage During Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या सामान ले जाएं - फोटो : Istock

जरूरी दवाएं रखें

अमरनाथ यात्रा को सबसे कठिन यात्रा माना जाता है। सफर के दौरान तबीयत खराब होने की स्थिति से बचने के लिए जरूरी दवाइयां जैसे सिरदर्द, सर्दी जुकाम और शरीर दर्द की दवा साथ ले जाएं। बैंड एड्स, आयोडेक्स और मूव आदि भी रख लें।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023 Travel Tips List Of Necessary things to carry in luggage During Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या सामान ले जाएं - फोटो : istock

यात्रा के लिए जरूरी सामान

अमरनाथ यात्रा के लिए पैकिंग कर रहे हैं तो अपना मोबाइल और चार्जर, जूते-चप्पल, खाने के लिए हल्का स्नैक्स रख सकते हैं जो कि अमरनाथ यात्रा की गाइडलाइन के मुताबिक होना चाहिए। गाइडलाइन में कहा गया कि फैटी स्नैक्स, जंक फूड आदि अमरनाथ में पूरी तरह से बैन है। इसलिए ये सामान बैग में न रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed