देशभर में कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और अपनी छुट्टियों को एंजॉय करते हैं। ऐसा ही एक राज्य है मध्य प्रदेश जो अपने पर्यटन के लिए लगभग पूरी दुनिया में मशहूर है। देश ही नहीं विदेशों से भी हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां की एक जगह है लोटस वैली, जो खासकर कपल के लिए है। लेकिन कोरोना काल होने की वजह से यहां लोग नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि, जब कोरोना काल खत्म होगा तब आप यहां अपने पार्टनर संग जरूर जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लोटस वैली के बारे में बहुत कुछ।
{"_id":"60a2032a8ebc3e74fa776b0e","slug":"after-the-coronavirus-period-you-can-spend-quality-time-with-your-partner-in-the-lotus-valley-madhya-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल के बाद पार्टनर संग लोटस वैली में बिता सकते हैं क्वालिटी टाइम, ये है घूमने का सही समय","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
कोरोना काल के बाद पार्टनर संग लोटस वैली में बिता सकते हैं क्वालिटी टाइम, ये है घूमने का सही समय
Mon, 17 May 2021 11:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 17 May 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
कहां है गुलावट लोटस वैसी?
- दरअसल, इंदौर शहर से लगभग 25 किलोमटीर की दूरी पर गुलावट गांव में यशवंत सागर डम के पीछे वाले पानी से बनी ये एक प्राकृतिक झील है। वहीं, गुलावट लोटस वैली की सुंदरता के क्या ही कहने। यहां सौ से डेढ़ सौ फीट ऊंचे बांस के पेड़ों की बनी गुफाएं एक खास तरह का आकर्षण पैदी करती है। इस तालाब में कमल के फूल काफी खिलते हैं, जो हर किसी को अपना दीवाना बना लेते हैं। यहां आप नाव के जरिए झील के चक्कर लगा सकते हैं और यहां की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
क्या कर सकते हैं यहां?
- इस जगह पर आप अपने पार्टनर के अलावा अपने दोस्तों संग भी जा सकते हैं। यहां आप घुड़सवारी का आनंद ले सकते हैं, नाव की सवारी कर सकते हैं, साइकिलिंग कर सकते हैं, खुली जीप की सवारी कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पहुंचने से पहले बिजासन माता मंदिर, गोमटगिरि दिगंबर जैन मंदिर और पितृ पर्वत भी घूम सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
तस्वीरों के शौकीन के लिए है खास जगह
- लोटस वैली की खूबसूरती ऐसी है कि अगर आप तस्वीरें क्लिक करवाने के शौकीन हैं, तो फिर आप खुद को शायद ही रोक पाएं। यहां कई ऐसे अद्भुत नजारे आपको देखने को मिल जाएंगे, जहां आप तस्वीरें ले सकते हैं। इसके अलावा ये जगह प्री वेडिंग फोटो शूट के लिए भी बिल्कुल सही जगह है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ये है घूमने का अच्छा समय
- उम्मीद है कि आपको लोटस वैली के बारे में जानकर काफी अच्छा लगा होगा और आप भी यहां जाने की सोच रहे हैं। तो आपको बता दें कि लोटस वैली जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से लेकर दिसंबर तक है। ऐसे में आप इस समय यहां का प्लान कर सकते हैं।