फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2024: इन 5 जगहों पर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हैं बहुत शान से, देखकर महसूस होगा गर्व

Thu, 15 Aug 2024 07:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 15 Aug 2024 07:35 AM IST
सार

आइए जानते हैं भारत की उन जगहों के बारे में जहां स्वतंत्रता दिवस का जश्न बेहद गौरवपूर्ण तरीके से मनाया जाता है और जिसे देख कोई भी भारतीय गर्व से भर जाएगा।

विज्ञापन
78th Indian independence day 2024 India Travel Places to Explore on 15 August
स्वतंत्रता दिवस परेड - फोटो : Instagram

78th Indian independence day 2024: हर साल 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाते हैं। 1947 में इसी दिन देश अंग्रेजों की हुकुमत से आजाद हुआ था और उसे एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में पहचान मिली थी। देश की आजादी के इस पर्व को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह देश के नागरिकों के लिए एक राष्ट्रीय पर्व है, जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाते हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का यह पर्व उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसमें तिरंगा फहराकर शहीदों को नमक करते हैं और भारत माता के नारे लगाते हैं।



इस मौके पर देश की कुछ जगहों की रौनक सबसे अधिक होती है। यहां का स्वतंत्रता दिवस का जश्न देखते ही बनता है। पूरी दुनिया इन जगहों पर मनाए जाने वाले आजादी के पर्व की तस्वीरों को देख उत्साहित हो जाती है। आइए जानते हैं भारत की उन जगहों के बारे में जहां स्वतंत्रता दिवस का जश्न बेहद गौरवपूर्ण तरीके से मनाया जाता है और जिसे देख कोई भी भारतीय गर्व से भर जाएगा।

78th Indian independence day 2024 India Travel Places to Explore on 15 August
red fort file pic - फोटो : अमर उजाला

लाल किला, दिल्ली

हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले से ध्वजारोहण करते हैं और देशवासियों को संबोधित करते हैं। इस दौरान लाल किले से आजादी के जश्न का नजारा देश प्रेम से परिपूर्ण हो जाता है। आप स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक बार लाल किले पर होने वाले आयोजन को देखने जरूर जाएं। ध्यान रखें कि अगर आप 15 अगस्त को लाल किला जा रहे हैं तो सुबह जल्दी पहुंच जाएं।

78th Indian independence day 2024 India Travel Places to Explore on 15 August
वाघा बार्डर - फोटो : istock

वाघा बॉर्डर, अमृतसर

पंजाब के वाघा बॉर्डर पर हर भारतीय को एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां पहुंच कर आप देशभक्ति की भावना से भर जाएंगे। वहीं 15 अगस्त के मौके पर वाघा बॉर्डर का माहौल बिल्कुल अलग होता है। यहां कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। शहीदों के बलिदान को याद किया जाता है। यहां पहुंचकर आपकी सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
78th Indian independence day 2024 India Travel Places to Explore on 15 August
Jallianwala Bagh - फोटो : istock

जलियांवाला बाग, अमृतसर

गुलाम भारत में अंग्रेजों की प्रताड़ना और भारतीय को दशा को समझना हो तो वाघा बॉर्डर के अलावा जलियांवाला बाग भी जा सकते हैं। यहां की दीवारों पर स्वतंत्रता संग्राम की याद गोलियों की छाप बनकर आज भी मौजूद है। 1919 में बैसाखी के दिन अंग्रेज सिपाहियों ने निहत्थे भारतीयों को घेर कर गोलियां बरसा दी थी, इस नरसंहार को भारतीय इतिहास में काला दिन माना जाता है। इस जगह पर आप उन निर्दोष भारतीयों की शहादत को नमन कर सकते हैं।

विज्ञापन
78th Indian independence day 2024 India Travel Places to Explore on 15 August
इंडिया गेट - फोटो : PTI

इंडिया गेट, दिल्ली

आजादी का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के इंडिया गेट जाने की योजना भी बना सकते हैं। वैसे तो यहां का नजारा पूरे साल ही शानदार रहता है लेकिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे इंडिया गेट को लेजर लाइट्स की मदद से तिरंगा रंग दिया जाता है। पास में ही म्यूजिकल शो भी होते रहते हैं, जिसमें शामिल होने का मौका मिल सकता है। खाने-पीने के बहुत सारे स्टॉल मिल जाएंगे। अमर जवान ज्योति स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed