फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Famous Temples in Mathura: मथुरा-वृंदावन के इन सात मंदिरों में साक्षात बसते हैं श्री कृष्ण, आप भी करें दर्शन

Fri, 05 Jul 2024 01:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 05 Jul 2024 01:18 PM IST
सार

इन मंदिरों से जुड़ी पौराणिक कथाओं के साथ ही महत्वपूर्ण इतिहास भी है। आइए जानते हैं दिल्ली के पास बसे मथुरा वृंदावन के सात मशहूर मंदिरों के बारे में।

विज्ञापन
7 Famous Temples in Mathura Vrindavan dedicated To Shri Krishna
मथुरा - फोटो : Istock

Famous Temples in Mathura Vrindavan: उत्तर प्रदेश में स्थित मथुरा-वृंदावन का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यह दोनों स्थान भारतीय पौराणिक कथाओं और हिंदू धर्म में विशेष स्थान रखते हैं। पर्यटन की दृष्टि से भी मथुरा वृंदावन लोगों को काफी पसंद है। यहां भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए मथुरा को उनकी जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है। वहीं यहां गोकुल, वृंदावन में उनका बचपन बीता।



दुनियाभर से लोग मथुरा वृंदावन में घूमने और भगवान के बचपन को शहर की गलियों में महसूस करने के लिए आते हैं। वैसे तो यहां लगभग हर गली और हर घर में भगवान कृष्ण, राधा रानी के मंदिर बने हैं लेकि मथुरा वृंदावन में सात ऐसे मंदिर हैं, जिनको लेकर मान्यता है कि यहां भगवान कृष्ण साक्षात् वास करते हैं। अगर आप मथुरा वृंदावन की सैर के लिए आ रहे हैं तो यहां के अधिकतर मंदिरों के दर्शन के बीच इन सात महत्वपूर्ण मंदिरों को न भूलें।

इन मंदिरों से जुड़ी पौराणिक कथाओं के साथ ही महत्वपूर्ण इतिहास भी है। आइए जानते हैं दिल्ली के पास बसे मथुरा वृंदावन के सात मशहूर मंदिरों के बारे में।
 

7 Famous Temples in Mathura Vrindavan dedicated To Shri Krishna
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, मथुरा - फोटो : istock

श्रीकृष्ण की जन्मस्थली

मथुरा को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के रूप में जाना जाता है। यहाँ पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर स्थित है, जो लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। कहते हैं कि मथुरा के राजा कंस बहुत अत्याचारी थे। उनके अत्याचार को खत्म करने के लिए कंस की बहन के गर्भ से ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होना था। इसकी भविष्यवाणी होने पर कंस ने अपनी बहन और बहनोई को महल के कारागार में बंद कर दिया। जेल की सलाखों के पीछे विष्णु अवतार भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। आज इसी जेल को मंदिर के रूप में पूजा जाता है।

बांके बिहारी का मंदिर

बांके बिहारी का मंदिर वृंदावन में है, जो कि दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने कृष्ण मंदिरों में से एक है। यहां भगवान कृष्ण की काले रंग की प्रतिमा स्थापित है।

7 Famous Temples in Mathura Vrindavan dedicated To Shri Krishna
द्वारकाधीश मंदिर, वृंदावन - फोटो : Instagram

द्वारकाधीश मंदिर, मथुरा

मथुरा का द्वारकाधीश मंदिर भी भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस मंदिर की वास्तुकला राजस्थानी शैली पर आधारित है। इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन तो मिलेंगे ही, उनके बाल स्वरूप और बाल लीलाओं से जुड़ी घटनाओं की कुछ कलाकृतियां भी देखने को मिलती हैं।

राधा रमण मंदिर

मथुरा में स्थित राधा रमण मंदिर बहुत ही महत्वपूर्ण मंदिर है, जहां भगवान राधा कृष्ण की पूजा की जाती है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण की अनोखी मूर्ति स्थापित है। भगवान का यह स्वरूप शालिग्राम पत्थर से निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
7 Famous Temples in Mathura Vrindavan dedicated To Shri Krishna
राधा रमण मंदिर - फोटो : Instagram

श्री गोपीनाथ जी मंदिर

वृंदावन के सबसे पुराने मंदिरों में श्री गोपीनाथ जी का मंदिर स्थित है। इस मंदिर में राधा रानी और भगवान कृष्ण विराजमान है। खास बात ये है कि इस मंदिर में राधा कृष्ण के साथ ही राधा जी की छोटी बहन अनंग मंजरी और उनकी सखी ललिता और विशाखा की मूर्तियां भी स्थापित हैं।

निधिवन

भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला काफी चर्चित है। पूरी दुनिया में उनकी रासलीलाओं के किस्से सुनाए जाते हैं। उनकी रासलीला का साक्षात सबूत वृंदावन का निधिवन है। निधिवन में भगवान कृष्ण, राधा रानी और गोपियों के साथ रासलीला करते थे। वहां पहुंचकर प्रतीत होता है कि साक्षात भगवान यहां राधा जी और गोपियों संग विराजमान हैं।

विज्ञापन
7 Famous Temples in Mathura Vrindavan dedicated To Shri Krishna
Prem mandir - फोटो : Instagram

प्रेम मंदिर ,वृंदावन

भगवान कृष्ण और राधा जी को समर्पित वृंदावन में भव्य प्रेम मंदिर का निर्माण कराया गया है। इस मंदिर में श्रीकृष्ण के जन्म से बाल लीलाओं तक के सारे किस्से दर्शाए गए हैं। मंदिर पर्यटकों के लिए खास बनवाया गया है, जिसकी खूबसूरती देश-विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करती है। प्रेम मंदिर की वास्तुकला और मूर्तियों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं देखने को मिलती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed