फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि एक बार भारत के इन समुद्री तटों पर चले जाएंगे तो नहीं लेंगे कभी गोआ जाने का नाम, भीड़भाड़ से हैं दूर

Wed, 09 Dec 2020 01:19 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 09 Dec 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
5 most beautiful beaches of india apart from goa in hindi
भारत के 5 सबसे खूबसूरत समुद्री तट - फोटो : Twitter - @PBNS_India

व्यस्तता भरी जीवनशैली में जब इंसान को ब्रेक मिलता है तो वह समुद्री तट की ओर जाकर आराम करने एवं दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताने का मौका तलाशता है। गर्मियों में तो अधिकांश लोग समुद्री तटों की ओर जाते ही हैं। समुद्री तट की बात हो और गोआ का जिक्र न हो, यह अचंभित करने जैसा है। लेकिन पिछले कई सालों में गोआ के समुद्री तट इतनी ज्यादा ख्याति पा चुके हैं कि अब वहां वो समुद्री तटों का सुकून और लहरों का नाद महसूस ही नहीं हो पाता। लेकिन देश में कई सारे समुद्री तट ऐसे भी हैं जो गोआ से कई ज्यादा खूबसूरत हैं, साथ ही मुख्यधारा में न होने के कारण यहां शांति भी है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए इन समुद्री तटों के बारे में।   

 

 

5 most beautiful beaches of india apart from goa in hindi
चांदीपुरम बीच, प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

चांदीपुरम बीच
चांदीपुरम बीच ओडिशा में स्थित है और यह देश के सबसे खूबसूरत समुद्री तटों में से एक है। इस समुद्र तट पर समुद्र के विशाल लहरें तो नज़र आती ही हैं, साथ ही लहरों का कर्णप्रिय संगीत आपको मदमस्त कर देता है। इस समुद्री तट पर घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय श्रेष्ठ माना जाता है।

 

5 most beautiful beaches of india apart from goa in hindi
इलियट बीच, प्रतीकात्मक तस्वीर

इलियट बीच
चेन्नई से लगभग 14 किमी की दूरी पर मौजूद इलियट बीच आपको ऊर्जा से भर देगा। यह एक बड़ा क्षेत्र है। इस बीच पर आप आराम से अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने आ सकते हैं। यहां का माहौल बहुत अच्छा है।  बीच के बगल में ही अष्टलक्ष्मी मंदिर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 most beautiful beaches of india apart from goa in hindi
रुशिकोंडा बीच, प्रतीकात्मक तस्वीर

रुशिकोंडा बीच
रुशिकोंडा बीच विशाखापट्टनम से 15 से 20 किमी की दूरी पर स्थित है। यदि आप सुकून की तलाश में हैं तो उस समुद्र तट पर आपको शांति जरूर मिलेगी। यह बीच दूर-दूर तक ताड़ और नारियल के पेड़ों से घिरा हुआ है। बीच से थोड़ी ही दूरी पर संग्रहालय भी स्थित है।

 

विज्ञापन
5 most beautiful beaches of india apart from goa in hindi
उल्लाल बीच, प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

उल्लाल बीच 
वैसे तो कर्नाटक में बहुत से बीच है जैसे मैंगलोर, उल्लाल, देवबाघ और गोकरना बीच लेकिन इन सब में सबसे शानदार उल्लाल बीच है। इस समुद्र तट की प्राकृतिक खूबसूरती गोवा के समुद्री तटों से कई गुना अधिक है, इसलिए पर्यटक इसके प्रति बहुत आकर्षित होते हैं। 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed