फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केवल 5 हजार रुपए में गर्लफ्रेंड के साथ मनाएं इन खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान

Mon, 21 Oct 2019 05:13 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Mon, 21 Oct 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
5 low budget tourist places in india with your girlfriend
Rishikesh-1 - फोटो : Rishikesh-1

घूमने के लिए कई टूरिस्ट कंपनियां तरह-तरह के ऑफर देती हैं। इन टूर पैकजेस में सस्ती और बेहतर यात्राएं भी होती हैं। लेकिन कई बार सोलो ट्रैवलिंग या फिर अपने किसी खास अजीज के साथ खूबसूरत जगहों पर घूमना एक अलग तरह का अनुभव होता है।



दरअसल, हम सभी अपने पार्टनर के साथ घूमना चाहते हैं। पार्टनर के साथ वादियों के बीच में क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं। लेकिन बजट साथ नहीं देता है। ऐसे में हम ज्यादा खर्च के चलते मन मारकर वेकेशन पर जाने का प्लान कैंसिल कर देते हैं।

खासतौर पर जब बात गर्लफ्रेंड के साथ गूमने की बात आती है तो लड़के बजट के बारे में बहुत ज्यादा सोचने लगते हैं। उन्हें लगता है कि ज्यादा महंगे जगह पर घुमाएंगे तो ही उनकी पार्टनर खुश होगी बल्कि ऐसा नहीं है। आप कम बजट में अपनी गर्लफ्रेंड को अच्छी जगह घुमा सकते हैं। जहां सिर्फ आप, आपकी पार्टनर और खूबसूरत वादियां होंगी। सर्दियां आ रही हैं और यदि आप नवंबर माह में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बेहद कम खर्च में कुछ शानदार जगहों पर आप घूम सकते हैं। इन जगहों पर आपका बजट होगा केवल 5 हजार रुपए के आसपास। 

5 low budget tourist places in india with your girlfriend
Lansdowne

लैंसडाउन- पार्टनर के साथ यदि वीकएंड पर घूमने का प्लान है तो यह खूबसूरत जगह दिल्ली से सटे उत्तराखंड में स्थित है। दिल्ली से तकरीबन 250 किमी पर बसे इस हिल स्टेशन तक पहुंचने का किराया आपके लिए 1000 रुपए से भी कम है। यदि आप अपनी कार से जाते हैं तो हो सकता है आपको यात्रा में राहत मिले लेकिन बजट बढ़ सकता है।

यहां जाने के लिए आपको कोटद्वार जाना होगा और उसके बाद लोकल बस से लैंसडाउन के लिए आप टैक्सी कर सकते हैं। कोटद्वार से लैंसडाउन की दूरी महज 50 किलोमीटर है। तकरीबन 1 घंटे का यह सफर खूबसूरत कुदरती नजारों के चलते बेहद यादगार बन जाएगा।

ध्यान रहे दिल्ली से कोटद्वार का रास्ता सड़क-रेल दोनो ही मार्ग से जुड़ा है। अच्छे होटल यहां 700-800 रुपए प्रति नाइट के हिसाब से मिलेंगे। बेहतर होगा आप ऑनलाइन बुकिंग करें।

5 low budget tourist places in india with your girlfriend
Kasol

हिमाचल प्रदेश, कसोलः उत्तराखंड पूरा ही टूरिस्ट प्लेस है। यदि आप दिल्ली में रहते हैं तो यहां एक नहीं बल्कि कर्इ जगहें हैं जो आप बहुत सस्ते में घूम सकते हैं। कसौल की दिल्ली से दूरी 517 किमी. है जबकि किराया बस 500 रुपए से शुरू होकर 1 हजार रुपए तक है। इसके अलावा यदि आप ट्रेन से जाना चाहें तो 500 रुपए में स्लीपर का टिकट आसानी से मिल जाएगा। कसोल किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां बार से लेकर रेस्टोरेंट तक सभी कुछ मिलेगा। मनीकरण से कसोल की दूरी केवल 5 किलोमीटर है। खास बात यह है कि यहां आपको बहुत सारे विदेशी टूरिस्ट मिलेंगे। ऑनलाइन बुकिंग करते हैं तो बहुत अच्छे होटल्स में आपको 500 से 700 रुपए तक प्रति नाइट के हिसाब से अच्छे रूम मिल जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 low budget tourist places in india with your girlfriend
jaipur

जयपुर: जो दिल्ली रहते हैं वे ठंड में गुलाबी शहर यानी की पिंक सिटी जयपुर घूमना मिस नहीं करेंगे। दिल्ली के बेहद करीब और भारत की चुनिंदा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टूरिस्ट प्लेसेस में से  जयपुर भी आप बहुत कम पैसे में घूम सकते हैं। दिल्ली से तकरीबन 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इंडिया के सबसे बड़े राज्यों में से एक राजस्थान की राजधानी ऐतिहासिक किलों, राजा रजवाड़ों की शानो-शौकत की खूबसूरती से भरी पड़ी है। ठंड में यहां घूमने के लिए सबसे बेहतरीन मौसम है।

आप यहां बस, ट्रेन या फिर प्राइवेट टैक्सी से आ सकते हेैं। बस का किराया 250 रुपए से शुरू होकर 1000 रुपए तक है। इसके अलावा ट्रेन का जनरल टिकट 150 रुपए से शुरू होकर आपके कफर्ट और बजट तक है। होटल भी 500 रुपए प्रति नाइट से लेकर 1 हजार रुपए तक मिल जाएंगे। यहां आकर आपको रेस्तरां में खाने की जरूरत नहीं है बल्कि यहां आप स्ट्रीट फूड का मजा लीजिए। बजट भी कम रहेगा और राजस्थानी के जायके का मजा भी आएगा। हालांकि किसी छोटे रेस्टोरेंट में भी आपको दाल-बाटी या यहां की किसी पारंपरिक व्यंजन की थाली 100-200 रुपए तक मिल जाएगी। सिटी बस से यहां आप घूम सकते हैं। यह आपको 200 रुपए में कर्इ हिस्टोरिकल लोकेशन दिखाएगी। 

विज्ञापन
5 low budget tourist places in india with your girlfriend
Rishikesh - फोटो : Pixabay.com

ऋषिकेश:  कुदरती खूबसूरती, गंगा की कल-कल धारा और पर्वतों के बीच शांति के साथ रोमांच देखने की जगह का नाम है ऋषिकेश। दिल्ली से महज 254 किमी की दूरी पर स्थित इस जगह पर आते हैं तो आप हरिद्वार भी आसानी से घूम लेंगे। बस से आते हैं तो किराया तकरीबन 200 रुपए से शुरू होकर 500 रुपए तक हो सकता है। इसके अलावा ट्रेन से यहां तकरीबन 100 रुपए से शुरू 500 रुपए तक आपका किराया लगेगा। यदि आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो ऋषिकेश आना आपके लिए बेहतरी स्पॉट है। रिवर राफ्टिंग में आपको यकीनन मजा आएगा। कर्इ कंपनियां केवल 2-3 हजार रुपए में टूर पैकेज देती हैं, जिसमें खाना-पीना भी शामिल होता है। बेहतर होगा कि आप कोर्इ टूर पैकेज ना लें, इससे आपका बजट और भी कम हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed