श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म ‘धड़क’ को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की काफी तारीफ भी हो रही है। वहीं उनके ड्रैसिंग स्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। धड़क के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक से एक ड्रेस कैरी की। उनका ड्रेसिंग सैंस टॉप की हीरोइनों को मात दे रहा है। ट्रेडिश्नल हो या वेस्टर्न हर तरह की आउटफिट में वह कहर ढाती नजर आईं। पर क्या आप जानते हैं खूबसूरत दिखने वाली श्रीदेवी की ये बेटी कभी मोटी हुआ करती थी। आगे की स्लाइड्स में देखें जाह्नवी के कुछ लुक, जिन्हें देखकर पता लगता है कि ट्रांसफॉर्मेशन के बाद वह कितनी ग्लैमर्स और स्टाइलिश होती जा रही है।
बचपन में जाह्नवी बेहद क्यूट और गोलू मोलू सी दिखती थीं। उनकी बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल और शेयर होती रहती हैं।
अपनी मां श्रीदेवी के साथ जाह्नवी अक्सर इवेंट्स और अवार्ड फंक्शन में नजर आती रही हैं। तस्वीर में देखें मां श्रीदेवी के साथ पोज देते हुए टीनेज जाह्नवी। जाह्नवी की इन तस्वीरों को देखकर आप उनमें आए ट्रांसफॉर्मेशन का खुद अंदाजा लगा सकते हैं।
इसके बाद जान्हवी को मिली फिल्म धड़क। फिल्मों में आने के लिए जाह्नवी ने कड़ी मेहनत की। इस बात का अंदाजा तो आपको उनकी तस्वीरें देखकर ही लग गया होगा। जाह्नवी में आए ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर यह तक कहा जाता है कि उन्होंने अपने नाक और होठ की सर्जरी कराई हैं।
अगर आप जाह्नवी कपूर की पुरानी तस्वीर को देखेंगे तो पहली ही नजर में फर्क महसूस होगा। पहले जहां उनकी नाक मोटी थी, वहीं अब उसका आकार तीखा हो गया है। यही नहीं अब उनके गाल की हड्डी और ठुड्डी भी तराशी हुई नजर आती है।