हनीमून डेस्टिनेशन्स, हॉलीडे डेस्टिनेशन्स, पिकनिक डेस्टिनेशन्स और भी न जाने क्या-क्या। साथ में हमसफर हो तो इन जगहों का मजा दोगुना हो जाता है। लेकिन जब हालात ठीक उलटे हों, तो कोई क्या करे। नई तरह के डेस्टिनेशन्स डिवोर्स लेने वाले लोगों के लिए हैं। डिवोर्स के बाद सिंगल लाइफ का लुत्फ लेना हो या जिंदगी नए सिरे से देखनी हो तो इन जगहों पर जाइए। यकीनन आप जिंदगी के नए मायने सीख पाएंगे।
ना, ना! हनीमून नहीं, जानिए टॉप 10 डिवोर्स डेस्टिनेशन के बारे में
2 of 12
कड़वी यादों को भुलाने की जगहें
- फोटो : top10for.com
यहां नवविवाहित कपल नहीं दिखेंगे, जो हाथों में हाथ डाले आपको मुंह चिढ़ा रहे हो। यहां तलाक लेने के बाद अकेलेपन को जीने वाले और एकांगी जीवन की खूबसूरती को समझने वाले सिंगल लोग ज्यादा दिखेंगे। अलगाव का दंश झेल रहे लोगों से मिलेंगे तो पाएंगे कि जिंदगी उतनी भी वीरान नहीं जितनी आप सोच रहे थे।
ना, ना! हनीमून नहीं, जानिए टॉप 10 डिवोर्स डेस्टिनेशन के बारे में
3 of 12
हिमालय
- फोटो : gettyimages
हिमालय के नाम से ही मन असीम शांति से भर जाता है। वजह यहां का प्राकृतिक और पवित्र सौंदर्य। 'आनंदा' एक ऐसी जगह है पूरे हिमालय के रमणीय वातावरण बड़े ही करीने से संजोकर आपको स्थान पर दिल को ताजा करने वाला माहौल मुहैया कराती है। यानी जैसा नाम है वैसा ही काम। वैसे तो ये जगह ही मन की शांति के लिए काफी है, फिर भी पुरातन हिंदू रिवाजों के तड़के के साथ यहां उपलब्ध योगा और स्पा आदि आपको अपने मे कब समेट लेंगे आपको पता नहीं चलेगा।
ना, ना! हनीमून नहीं, जानिए टॉप 10 डिवोर्स डेस्टिनेशन के बारे में
4 of 12
लॉस काबोस
- फोटो : gettyimages
दुनियाभर में नशे के अवैध कारोबार के लिए मेक्सिको बदनाम है लेकिन यहां एक जगह ऐसी भी है जो जन्नत से कम नहीं लगती, और ये आपकी मनपसंद जगह हो सकती है। ये है लॉस काबोस। ये टापू नुमा जग खूबसूरत रिजॉर्ट्स और ग्रैंड स्पा से सुसज्जित है। मेक्सिको के लजीज खानों का लुत्फ भी लिया जा सकता है। शांत और नीरव बीच पर नंगे पांव चलेंगे तो पाएंगे कि असल सौंदर्य खुद के भीतर ही है।
ना, ना! हनीमून नहीं, जानिए टॉप 10 डिवोर्स डेस्टिनेशन के बारे में
5 of 12
नेविस
- फोटो : gettyimages
कैरेबियन सागर के नेविस का पैराडाइस बीच। पेराडाइस यानी स्वर्ग। ये जगह वाकई स्वर्ग जैसी प्रतीत होती है। यहां आप बेरोक-टोक सिंगल लाइफ के पूरे लुत्फ ले सकते हैं।