फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mehendi: इस ईद पर घर में ही नेचुरल तरीके से बनाएं मेहंदी, रंग आएगा इतना गहरा कि हर कोई करेगा तारीफ

Tue, 18 Mar 2025 01:44 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 18 Mar 2025 01:44 PM IST
सार

 How to make mehndi at home: क्या आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी का रंग एकदम गहरा और लंबे समय तक टिका रहे? केमिकल युक्त मेहंदी की बजाय घर पर नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बनी मेहंदी न सिर्फ आपके हाथों पर खूबसूरत रंग चढ़ाएगी, बल्कि स्किन के लिए भी सुरक्षित होगी। तो चलिए, जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि और गहरा रंग लाने के खास टिप्स।

विज्ञापन
This Eid 2025 make mehendi at home in a natural way the color will be so deep that everyone will praise you
मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram

ईद-उल-फितर यानी कि ईद का त्योहार हर किसी के लिए बेहद अहम होता है। इस साल ये पर्व 31 मार्च को मनाया जा रहा है। इस दिन हर व्यक्ति अपने हिसाब से खुशी मनाता है। ईद के दिन पुरुष सुबह तैयार होकर नमाज पढ़ने जाते हैं, तो वहीं महिलाएं घर पर ही तरह-तरह के पकवान बनाती हैं। ईद खुशियों का त्योहार है, ऐसे में इस दिन भी महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। हर त्योहार की तरह ईद में भी मेहंदी लगाना काफी शुभ होता है।




क्या आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी का रंग एकदम गहरा और लंबे समय तक टिका रहे? केमिकल युक्त मेहंदी की बजाय घर पर नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बनी मेहंदी न सिर्फ आपके हाथों पर खूबसूरत रंग चढ़ाएगी, बल्कि स्किन के लिए भी सुरक्षित होगी। तो चलिए, जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि और गहरा रंग लाने के खास टिप्स।

This Eid 2025 make mehendi at home in a natural way the color will be so deep that everyone will praise you
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram

होममेड मेहंदी बनाने की सामग्री

  •  मेहंदी पाउडर – 100 ग्राम (शुद्ध और नैचुरल)
  •  नींबू का रस – 2-3 बड़े चम्मच (रंग को पक्का करने के लिए)
  •  चीनी – 1 बड़ा चम्मच (मेहंदी को चिपकाने के लिए)
  •  काफी या काली चाय का पानी – 1 कप (गाढ़ा उबाला हुआ)
  •  यूकेलिप्टस ऑयल (नीलगिरी तेल) – 4-5 बूंदें (खुशबू और रंग के लिए)
  •  लौंग का पानी – 1/2 कप (4-5 लौंग उबालकर बनाया गया)
This Eid 2025 make mehendi at home in a natural way the color will be so deep that everyone will praise you
मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram

 घर पर मेहंदी बनाने की विधि

 1. मेहंदी पाउडर को छान लें

सबसे पहले मेहंदी पाउडर को एक बारीक छन्नी से छान लें ताकि उसमें मौजूद मोटे कण निकल जाएं। इससे पेस्ट स्मूद बनेगा और लगाने में आसानी होगी।

 2. गुनगुना काफी या चाय का पानी मिलाएं
अब मेहंदी पाउडर में धीरे-धीरे गुनगुना काफी या चाय का पानी मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। इससे मेहंदी का रंग और भी गहरा आएगा।

 3. नींबू का रस और चीनी मिलाएं
अब इसमें नींबू का रस और चीनी डालें। चीनी से मेहंदी हाथों पर चिपकेगी और नींबू से रंग लंबे समय तक गहरा रहेगा।

 4. लौंग का पानी डालें
फिर इसमें लौंग का पानी डालें। इससे मेहंदी का रंग ज्यादा गहरा और टिकाऊ बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
This Eid 2025 make mehendi at home in a natural way the color will be so deep that everyone will praise you
मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram

5. नीलगिरी तेल मिलाएं
अब इसमें यूकेलिप्टस ऑयल मिलाएं। इससे न सिर्फ मेहंदी की खुशबू अच्छी आएगी, बल्कि रंग भी ज्यादा गाढ़ा होगा।

 6. रातभर के लिए छोड़ दें
इस मिश्रण को एक बर्तन में ढककर रातभर (कम से कम 6-8 घंटे) के लिए रख दें। इससे मेहंदी का रंग अच्छे से निकलकर आएगा और लगाने में भी आसानी होगी।

विज्ञापन
This Eid 2025 make mehendi at home in a natural way the color will be so deep that everyone will praise you
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram

नेचुरल मेहंदी के फायदे

  •  केमिकल फ्री – इसमें कोई केमिकल नहीं है, जिससे स्किन एलर्जी का खतरा नहीं होगा।
  • खुजली या जलन से बचाव – नैचुरल इंग्रेडिएंट्स से बनी मेहंदी स्किन को सॉफ्ट रखेगी।
  • लंबे समय तक टिकने वाला रंग – नैचुरल मेहंदी का रंग 7-10 दिन तक गहरा बना रहेगा।
  •  स्किन फ्रेंडली – सभी इंग्रेडिएंट्स स्किन को पोषण देंगे और किसी भी तरह की एलर्जी से बचाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed