दिल और टेडी दोनों नाजुक होते हैं। इसी कोमल एहसास को एक-दूसरे तक पहुंचाने के लिए लव कपल्स एक दूसरे को टेडी बियर देते हैं। हालांकि, लड़कियों को यह स्टफ्ड खिलौना ज्यादा पसंद होता है। टेडी को गले से लगाकर सोना, उससे बातें करना लड़कियों को खूब भाता है। इसलिए टेडी बियर डे पर ज्यादातर लड़के ही लड़कियों को यह गिफ्ट में देते हैं।
Valentines Day Gifts 2018: जब लड़का आपको दे ऐसा टेडी बियर तो समझो कुछ तो बात है...
1 रेड टेडी + हार्ट चॉकलेट: आई लव यू हनी
3 रेड टेडी ऑन रेड हार्ट: आई लव यू फॉरएवर
3 पिंक टेडी: थोड़ा सा प्यार हुआ है
1 येलो टेडी + लव लेटर: आई मिस यू
1 पिंक टेडी + लव लेटर: आई वॉन्ट यू
2 पिंक टेडी: साथ-साथ मूवी
2 रेड टेडी: लॉन्ग ड्राइव एंड लंच
3 येलो टेडी: फ्रेंडशिप पक्की
टेडी बियर केक करेगा प्रॉब्लम सॉल्व
अगर आप पिछली बार की तरह इस बार अपनी पार्टनर को टेडी बियर की जगह कुछ नया गिफ्ट देना चाहते हैं तो इसका भी रास्ता है। इस बार आप टेडी बियर की आकार वाला केक बनवाकर उन्हें सरप्राइज करें। इसके अलावा मार्केट में कुछ टेडी ऐसे भी मौजूद हैं जिन पर आप अपनी और अपने पार्टनर की फोटो लगावा सकते हैं।
टेडी बियर खरीदते समय रखें इन बातों का भी ख्याल
- ऐसा टेडी लें जो कि मुलायम हो ना कि सख्त
- डार्क रंगों वाला टेडी खरीदने से बचें। वह आंखों में चुभते हैं। हल्के गुलाबी, लाल या क्रीम रंग का टेडी देना बेहतर रहेगा
-ऐसा टेडी गिफ्ट करें जिन्हें घर पर भी धोना मुमकिन हो
-अगर आप अपने प्यार का इजहार करने के लिए टेडी बियर खरीद रहे हैं तो दिल के आकार में बना टेडी खरीदें