Happy Teacher's Day Wishes 2023: भारत एक ऐसा देश है, जहां हर कोई अपने से बड़ों का, अभिभावकों और शिक्षकों का सम्मान करता है। शिक्षक एक बच्चे के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। माता पिता बच्चे के जन्मदाता होते हैं, तो शिक्षक उनके जीवन को संवारने के लिए मार्गदर्शित करने का काम करते हैं। शिक्षक आपको किताबी ज्ञान देने के साथ ही भविष्य में क्या करना है, इस बारे में सिखाते हैं। अनुशासन, व्यवहार, सही और गलत के बारे में बताते हैं। विषय विशेष के बारे में शिक्षित करके उन्हें समाज का सामना करने के लिए तैयार करना एक शिक्षक का ही काम होता है। बच्चे को बोलना माता पिता सिखाते हैं लेकिन शब्दों का सही चयन शिक्षक ही सिखाते हैं।
Happy Teachers Day Wishes: शिक्षक दिवस के ये आकर्षक शुभकामना संदेश भेजें, टीचर का मिलेगा आशीर्वाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिया ज्ञान का भंडार मुझे
किया भविष्य के लिए तैयार मुझे
जो किया आपने उस उपकार के लिए
नहीं शब्द मेरे पास आभार के लिए।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
जीवन के हर अंधेरे में,
रोशनी दिखाते हैं आप।
बंद हो जाए सब दरवाजे,
नए रास्ते दिखाते हैं आप।
सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं,
जीवन जीना सिखाते हैं आप।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
मेरे जैसे शून्य को 'शून्य'
का ज्ञान बताया।
हर अंक के साथ 'शून्य'
जुड़ने का महत्व समझाया।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
आपसे ही सीखा आपसे ही जाना
आप ही को हमने गुरु है माना।
सीखा है सब कुछ आपसे हमने,
कलम का मतलब आपसे है जाना।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!