फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मॉनसून के दौरान बढ़ जाता है डेंगू और मलेरिया का खतरा, इन खास तरीकों से करें बचाव

Sat, 27 Jun 2020 10:34 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 27 Jun 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
symptoms and prevention of malaria and dengue most common in monsoon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मॉनसून ने दस्तक दे दी है और तपिश वाली गर्मी से अब राहत भी मिलने लगी है। हालांकि, बारिश होने की वजह से इस मौसम में स्किन इंफेक्शन के अलावा डेंगू और मलेरिया जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों के खतरे से बचने के लिए मच्छरों से बचाव करना चाहिए। घरों में इन मच्छरों से बचाव के लिए मॉस्किटो किलर लिक्विड या कॉइल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाहर में इनसे बचाव के लिए हमें मॉस्किटो रेपेलेंट लगाना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको मॉस्किटो रेपेलेंट बनाने की विधि बताएंगे।

symptoms and prevention of malaria and dengue most common in monsoon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नारियल और नीम के तेल से बनाएं मॉस्किटो रेपेलेंट
30 एमएल पिघले हुए नारियल के तेल में 10 बूंद नीम का तेल डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस रेपलेंट को आप स्प्रे बॉटल में डालकर स्टोर कर लें। घर से बाहर निकलते समय आप इसे बॉडी के उन हिस्सों पर स्प्रे कर लें, जो कपड़ों से न ढके हो।

symptoms and prevention of malaria and dengue most common in monsoon
Cinnamon Water

दालचीनी का तेल
30 से 40 एमएल पानी में 10 बूंद दालचीनी का तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को अगर आप बॉडी पर लगा लेंगे तो दिनभर आपको मच्छरों से बचाव में मदद मिलेगी। अगर जरुरी हो तो आप इस मिक्स को छोटी बॉटल में डालकर कैरी भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
symptoms and prevention of malaria and dengue most common in monsoon
mint - फोटो : mint

पुदीना
मिंट ऑयल मच्छरों को भगाने में बहुत कारगर है। मिंट ऑयल को आप अपने शरीर पर इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अपने घर में लगे प्लांट पर भी स्प्रे कर सकते हैं इससे मच्छर पास नहीं आते हैं। इसके अलावा अगर पुदीना को पानी के साथ उबाल कर इसके पानी को कमरे में स्प्रे किया जाए तो भी मच्छर भाग जाते हैं।

विज्ञापन
symptoms and prevention of malaria and dengue most common in monsoon
tea tree oil

नारियल तेल और टी ट्री ऑयल से बनाएं रेपेलेंट
30 एमएल पिघले हुए नारियल के तेल में 10 बूंदें टी ट्री ऑयल की अच्छे से मिला लें। इस रेपलेंट को आप स्प्रे बॉटल में डालकर स्टोर कर लें और जरूरत होने पर बॉडी पर स्प्रे करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed