Swami Vivekananda Motivational Quotes: 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई जाती है। इस दिन को स्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस के तौर पर मनाया जाता है। विवेकानंद का जीवन और उनके दिए संदेश युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका पूरा जीवन ही हर किसी के लिए प्रेरणा है। भारत के आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनके बचपन का नाम नरेंद्र दत्त था। उनका पूरा जीवन ही युवाओं के लिए आदर्श है। तीव्र बुद्धि के धनी विवेकानंद ने महज 25 साल की उम्र में सांसारिक मोह माया को त्याग संन्यास ले लिया था। उनका हिंदू धर्म और आध्यात्म के प्रति गहरा लगाव था। ईश्वर की खोज पर निकले विवेकानंद को गुरु रामकृष्ण परमहंस मिले, तो वह प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु बन गए। उन्होंने गुरु के नाम पर रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। बाद में विवेकानंद अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में ऐतिहासिक भाषण दिया। अपने जोशपूर्ण भाषणों के कारण विवेकानंद युवाओं में काफी लोकप्रिय हो गए। हालांकि 39 साल की कम उम्र में ही 4 जुलाई 1992 में स्वामी विवेकानंद का निधन हो गया। उनके अनमोल वचन और संदेश आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्तोत्र हैं। हर साल उनकी पुण्यतिथि यानी 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस के तौर पर मनाया जाता है। जानिए स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार जो जीवन में ऊर्जा और जोश का करेंगे संचार।
Vivekananda Quotes: युवाओं के लिए जीवन मंत्र हैं स्वामी विवेकानंद के 10 अनमोल विचार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन