फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ambani Family: छुट्टी वाले दिन क्या करता है अंबानी परिवार? ऐसा होता है दिनभर का रूटीन

Mon, 03 Mar 2025 06:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 03 Mar 2025 06:10 PM IST
सार

Mukesh Ambani Family Sunday Routine: दफ्तर से दूर संडे को आकाश अंबानी और अनंत अंबानी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस दिन को कैसे बिताते हैं। आइए जानते हैं मुकेश अंबानी और उनका परिवार संडे की छुट्टी में क्या करता है।

विज्ञापन
Sunday family time for Mukesh Ambani's Family Holiday Routine
अंबानी परिवार - फोटो : instagram

Mukesh Ambani Family Sunday Routine: मुकेश अंबानी और उनका परिवार भारत के सबसे अमीर परिवारों की सूची में शीर्ष पर है। अंबानी परिवार के सदस्यों की लाइफस्टाइल हमेशा सुर्खियों में रहती है। भले ही अंबानी परिवार बेहद रईस है लेकिन लोग ये जानना चाहते हैं कि साप्ताहिक छुट्टी यानी रविवार के दिन अंबानी परिवार क्या करता है। आम परिवारों की तरह क्या मुकेश अंबानी का परिवार भी संडे को साथ में वक्त बिताते हैं। छुट्टी पर कहीं घूमने जाते हैं या घर पर आराम करते हैं। दफ्तर से दूर संडे को आकाश अंबानी और अनंत अंबानी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस दिन को कैसे बिताते हैं। आइए जानते हैं मुकेश अंबानी और उनका परिवार संडे की छुट्टी में क्या करता है।

Sunday family time for Mukesh Ambani's Family Holiday Routine
भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी। - फोटो : PTI

सुबह जल्दी उठता है अंबानी परिवार

दरअसल मुकेश अंबानी और उनका परिवार रविवार को खास तौर पर एक दूसरे के साथ समय बिताने को प्राथमिकता देते हैं। मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को सुबह जल्दी उठने की आदत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमतौर पर दोनों सुबह 5 से 5.30 बजे जाग जाते हैं। अपने दिन की शुरुआत वह फिटनेस गतिविधियों से करते हैं। 

Sunday family time for Mukesh Ambani's Family Holiday Routine
अंबानी परिवार - फोटो : PTI

साथ में वर्कआउट करती हैं अंबानी महिलाएं

वर्कआउट, स्विमिंग और योग करते हैं। नीता अंबानी और उनकी बहू श्लोका मेहता फिटनेस को लेकर काफी गंभीर हैं। वह अपने दिन का कुछ वक्त योग, ध्यान और वर्कआउट के लिए देती हैं। फिटनेस रूटीन में उनका परिवार टेनिस और अन्य स्पोर्ट्स को भी एन्जॉय करता है। वक्त निकालकर नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट रविवार के दिन कथक या अन्य भारतीय नृत्य शैलियों का अभ्यास भी करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday family time for Mukesh Ambani's Family Holiday Routine
परिवार सहित मुकेश अंबानी ने त्रिवेणी में स्नान और पूजा की - फोटो : पीटीआई

साथ में पूजा करता है अंबानी परिवार

अंबानी परिवार धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों को काफी महत्व देता है। रविवार को परिवार के सभी सदस्य मिलकर घर के मंदिर में एकत्र होकर  पूजा-अर्चना करते हैं। नीता अंबानी और परिवार से सभी सदस्य नियमित तौर पर मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं।

विज्ञापन
Sunday family time for Mukesh Ambani's Family Holiday Routine
अंबानी परिवार - फोटो : अमर उजाला

डाइनिंग टेबल पर पूरा परिवार

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को संभालने में व्यस्त पूरा परिवार रविवार के दिन एक साथ बैठकर नाश्ता करता है। अंबानी परिवार पोषणयुक्त खानपान को प्राथमिकता देते हैं। ज्यादातर नाश्ते में दक्षिण भारतीय और गुजराती व्यंजन  उनके डाइनिंग टेबल पर परोसे जाते हैं।

व्यस्त दिनों से फुर्सत निकालकर नीता अंबानी रविवार को "धीरूभाई फाउंडेशन" के तहत जरूरतमंदों की मदद करने जाती हैं। इस दिन समाजसेवा से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed