फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Subhash Chandra Bose: इस लड़की से बेइंतहा मोहब्बत करते थे नेता जी, आखिरी सांस तक दोनों ने निभाया रिश्ता

Mon, 23 Jan 2023 09:38 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 23 Jan 2023 09:38 AM IST
सार

आजादी की लड़ाई के दौरान ही नेता जी ने एक ऐसी लड़की को दिल दे दिया जिसके साथ वो अपनी आखिरी सांस तक रहे। ऐसा माना जाता है कि नेता जी की पर्सनैलिटी काफी आकर्षक थी। जिस वजह से लड़कियां उन्हें काफी पसंद करती थीं।

विज्ञापन
Subhash Chandra Bose : life story of Neta ji Subhash Chandra Bose with emilie schenkl
सुभाष चंद्र बोस - फोटो : Bose Dead/Alive

Subhash Chandra Bose : 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा', ये नारा जब भी कहीं सुनाई पड़ता है तो नेता जी सुभाष चंद्र बोस का नाम दिमाग में आता है। 23 जनवरी 1897 को जन्मे नेता जी का जीवन खुली किताब की तरह रहा है। उनके जीवन में जो भी कुछ घटा उसके बारे में हर कोई जानता है। उन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया है। आजादी की लड़ाई के दौरान ही नेता जी ने एक ऐसी लड़की को दिल दे दिया जिसके साथ वो अपनी आखिरी सांस तक रहे।



ऐसा माना जाता है कि नेता जी की पर्सनैलिटी काफी आकर्षक थी। जिस वजह से लड़कियां उन्हें काफी पसंद करती थीं। पर, सभी को छोड़ते हुए उन्होंने अपना दिल मिस एमिली शांक्ले को दिया। अपनी आखिरी सांस तक वो एमिली को खत भेजते रहे। कई सालों बाद नेता जी की चिट्ठियों की वजह से उनके रोमांटिक पहलू से लोगों को रूबरू होने का मौका मिला। आइए आपको बताते हैं कि आखिर मिस एमिली शांक्ले थीं कौन और इनकी मुलाकात नेता जी से कैसे हुई। 

Subhash Chandra Bose : life story of Neta ji Subhash Chandra Bose with emilie schenkl
काम के दौरान प्यार चढ़ा परवान - फोटो : Bose Dead/Alive

काम के दौरान प्यार चढ़ा परवान

ऐसा बताया जाता है कि, जब साल 1934 में ब्रिटिश सरकार ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को देश से निकाल दिया था तो वो यूरोप के वियेना चले गए। यहां रहकर भी उन्होंने अपनी आजादी की लड़ाई को जारी रखा। वो वहीं से लगातार अपने साथियों को पत्र लिखते रहे। उन्हें एक समय में कई-कई पत्र लिखने होते थे। ऐसे में उन्हें टाइपिंग के लिए एक साथी की जरूरत पड़ी। उनकी एक दोस्त ने नेता जी की मुलाकात मिस एमिली शांक्ले से कराई। 

Subhash Chandra Bose : life story of Neta ji Subhash Chandra Bose with emilie schenkl
भारत आने के बाद भी थे एमिली के संपर्क में - फोटो : Bose Dead/Alive

भारत आने के बाद भी थे एमिली के संपर्क में

पूछताछ के बाद उन्होंने एमिली को नौकरी दे दी। साथ में काम करते समय ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा। दोनों ने यूरोप में काफी समय भी साथ बिताया। जब दो साल बाद 1936 में नेता जी भारत लौट आए तो वो लगातार एमिली को लेटर लिखते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Subhash Chandra Bose : life story of Neta ji Subhash Chandra Bose with emilie schenkl
नेता की हर पत्र में मिला एमिली का जिक्र - फोटो : Bose Dead/Alive

नेता की हर पत्र में मिला एमिली का जिक्र

देश को आजादी मिलने के सालों बाद जब उनकी चिट्ठियां प्रकाशित हुईं तो नेता जी के रोमांटिक पहलू के बारे में लोगों ने जाना। एक पत्र में उन्होंने लिखा था कि, “तुम पहली महिला हो, जिससे मैंने प्यार किया। भगवान से यही चाहूंगा कि तुम मेरे जीवन की आखिरी स्त्री भी रहो। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक महिला का प्यार मुझको बांध भी सकेगा। इससे पहले बहुतों ने मुझे प्यार करने की कोशिश की लेकिन मैने किसी की ओर नहीं देखा पर तुमने मुझे अपना बना ही लिया।”

विज्ञापन
Subhash Chandra Bose : life story of Neta ji Subhash Chandra Bose with emilie schenkl
दोनों ने की थी सीक्रेट वेडिंग - फोटो : Bose Dead/Alive

दोनों ने की थी सीक्रेट वेडिंग

कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इनकी शादी 1942 में हुई। पर, शर्मिला बोस के लिखे 'लव इन द टाइम ऑफ वारः सुभाष चंद्र बोस जर्नी टू नाजी जर्मनी' के मुताबिक साल 1937 में बोस वापस एमिली के पास गए। ऑस्ट्रिया के बडगस्टीन शहर में 26 दिसंबर को उन दोनों ने गुप्त शादी कर ली लेकिन शादी के फौरन बाद बोस जनवरी 1938 में भारत लौट आए। नवंबर, 1942 में बोस और एमिली की बेटी अनिता का जन्म हुआ। आठ जनवरी 1943 को सुभाष जब जर्मनी से जापान के लिए रवाना हो रहे थे, तब उन्होंने दोनों से आखिरी बार मुलाकात किया। 1945 में प्लेन क्रैश में उनकी मौत की खबर आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed