फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानकारी बढ़ाने के अलावा किताब पढ़ने के और भी हैं बहुत फायदे, सेहत से जुड़ा है कनेक्शन

Fri, 30 Mar 2018 01:48 PM IST
नंद राम
नंद राम Updated Fri, 30 Mar 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
Reading books is the best way to workout for your brain
Reading Books
जितने भी महान लोग हुए हैं, उन सब में एक बात समान थी। वह थी उनकी किताब पढ़ने की आदत।  कुछ लोग कहते भी हैं कि हमारे पास जब भी समय हो या सोने से पहले कुछ पन्ने अच्छी किताबों के जरूर पढ़ने चाहिए। इससे हमें कई तरह के फायदे होते हैं। एक तो हमारी जानकारी बढ़ती है, साथ ही साथ बौद्धिक क्षमता में भी वृद्धि होती है। दूसरी हमें शारीरिक रूप से भी कई तरह के लाभ होते हैं। इन लाभों को कहीं से खरीदकर हासिल नहीं किया जा सकता है। इन्हें केवल पढ़कर ही आप प्राप्त कर सकते हैं। बहुत से लाभ हैं, जिन्हें आप किताब पढ़कर प्राप्त कर सकते हैं।
Reading books is the best way to workout for your brain
books reading
सहानुभूति रखना
किताब पढ़ने से हमारे अंदर लोगों के प्रति सहानुभूति का विकास होता है और इससे हमारा सामाजिक सेवा के प्रति झुकाव बढ़ता है और हम अपने आसपास के लोगों के प्रति संवेदनशील हो जाते हैं। दरअसल, किताब पढ़ने से हमें दूसरों के अनुसार चीजों को समझने का मौका मिलता है। इस तरह हम एक ही चीज को कई तरह से देखना सीखते हैं। इसके अलावा लोगों के साथ हमारे रिश्तों को भी फायदा होता है।
Reading books is the best way to workout for your brain
book display
अनुभवों को खुद पर लागू करना
जब आप किसी महान व्यक्ति की जीवनी या किसी के द्वारा लिखी कहानी पढ़ रहे होते हैं, तब आपको उन जीवनियों या कहानियों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इससे जब भी आपके जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तब आप किताबों में बताए गए अनुभवों को यहां लागू करने की कोशिश करते हैं और इससे हमें अपनी समस्याओं को हल करने में बहुत मदद मिलती है। इसके अलावा आपको नई-नई चुनौतियों से निपटने के लिए प्रेरणा भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Reading books is the best way to workout for your brain
book stres relief
तनाव से आराम
जब आप अच्छी किताब पढ़ते हैं, तो इससे आपके मन को अच्छा महसूस होता है और तनाव से आराम मिलता है। यह वैज्ञानिक रूप से भी साबित हुआ है कि नियमित रूप से कुछ समय किताब पढ़ने से आपको अपने तनाव को कम करने में मदद मिलती है। इससे आपके हृदय की गति भी संतुलित होती है और घबड़ाहट जैसी समस्या नहीं होती।
विज्ञापन
Reading books is the best way to workout for your brain
book is your friend
खुद को अलग कर लेना
आज दुनिया इतनी आधुनिक हो चुकी है कि इससे खुद को अलग रखना बड़ा मुश्किल काम है। हर सेकंड में चीजें बदल रही हैं। कुछ तो ऐसी हैं, जिनसे हमारा कुछ लेना देना ही नहीं है। फिर भी हम इनसे जुड़ने की कोशिश करते रहते हैं। लेकिन, आप किताब पढ़कर खुद को कुछ समय के लिए इन चीजों से अलग कर सकते हैं।  इस प्रकार जब आप किताब पढ़ रहे होते हैं, तब कई प्रकार की कल्पना करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed