फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रैफिक पुलिस से हुई बहस में युवक को आया हार्ट अटैक, जानें कैसे तनाव से आ सकता है दिल का दौरा

Wed, 11 Sep 2019 12:27 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 11 Sep 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
stress and diabetes can cause heart attack and become reason of death
stress

नोएडा में एक युवक की वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से हुई नोकझोंक की वजह से हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। युवक के परिवार वालों का कहना है कि उसे दिल से जुड़ी कोई समस्या नहीं थी, वहीं पुलिस ने बयान में कहा है कि युवक को डायबीटीज थी। कई अध्यनों में डायबीटीज और स्ट्रेस का हार्ट अटैक से संबंध सामने आ चुका है। आइए जानते हैं कैसे डायबीटीज और स्ट्रेस हार्ट अटैक की वजह बन सकती है...

stress and diabetes can cause heart attack and become reason of death
Stress

स्ट्रेस और हार्ट अटैक
'द कार्डियोवस्क्युलर टोल ऑफ स्ट्रेस' नाम की हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक, स्ट्रेस दिल को तोड़कर रख देता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि झगड़े या गुस्से के कारण होने वाला इमोशनल स्ट्रेस हार्ट अटैक की वजह बन सकती है। इससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है। वहीं, एक अन्य अध्ययन के मुताबिक, स्ट्रेस से रिलीज होने वाले हॉर्मोन ब्लड प्रेशर को बढ़ा देते हैं जो दिल के लिए सही नहीं होता है। स्ट्रेस के वजह से खुन में क्लॉट भी बनता है जो दिल में पहुंचने पर खून के प्रवाह को रोक देता है जिससे अटैक आता है।

stress and diabetes can cause heart attack and become reason of death
stress management

डायबीटीज बढ़ाती है हार्ट अटैक का खतरा
अगर व्यक्ति डायबीटीज से पीड़ित हो तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, डायबीटीज की बीमारी नसों को नुकसान पहुंचाती है। यह बीमारी दिल और नसों को कंट्रोल करने वाली नर्व्स को भी डैमेज करती है। इस वजह से शरीर में खून के प्रवाह पर असर पड़ता जिससे दिल तक ऑक्सिजन और खून के पहुंचने का कार्य बाधित हो जाती है। डायबीटीज के कारण कोलेस्ट्रॉल और फैट आर्टरी में जमा होने लग जाते हैं जो खून के प्रवाह को रोक देता है और स्ट्रोक का वजह बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
stress and diabetes can cause heart attack and become reason of death
stress management

स्ट्रेस की स्थिति में कैसे बचें
कभी – कभी आपके सामने ऐसे हालात पैदा होते है जिससे स्ट्रेस का बढ़ना तय होता है। ऐसी स्थिति में आप खुद को शांत रखने की कोशिश करते हुए गहरी सांस ले । शरीर में ऑक्सिजन का फ्लो बढ़ने से खून के प्रवाह को सामान्य होने में मदद मिलेगी। ऐसी स्थिति में आर लगातार बहस न करें और अपने आप को रिलैक्स होने का टाइम दें। अगर किसी से बहस हो गई हो तो उसकी पूरी बात को सुनें फिर जवाब दें। इससे आपको कुछ ब्रेक टाइम मिलेगा और आप स्ट्रेस से डील कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed