भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर निर्माता निर्देशकों में से एक राकेश रोशन ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। बतौर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर फिल्मी दुनिया में लगभग चार दशक से अधिक का समय बिताने वाले राकेश रोशन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। राकेश रोशन के पुत्र ऋतिक रोशन भी फिल्मी दुनिया के जाने-माने सितारे हैं।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं राकेश रोशन, लग्जरी गाड़ियों का है कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों की है संपत्ति
नेटवर्थ देखो की रिपोर्ट के मुताबिक राकेश रोशन की कुल संपत्ति 66 करोड़ की है। वह मुंबई के आलीशान घर में रहते हैं। फिल्मी दुनिया के अमीर डायरेक्टरों में राकेश रोशन का नाम का नाम शामिल है।
गाड़ियों के हैं शौकीन
राकेश रोशन लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास रॉल्स रॉयस, मर्सिडीज मेबैक, पोर्शे क्यान टर्बो, 1966 फोर्ड मस्टैंग, मर्सिडीज बेन्ज एस क्लास जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।
इस वजह से रहते हैं गंजे
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो एक मन्नत के कारण राकेश रोशन हमेशा गंजे रहते हैं। रिपोर्टस के मुताबिक बतौर निर्देशक पहली फिल्म रिलीज करते समय उन्होंने सिर मुंडवाने की मन्नत मांगी थी। फिल्म को मिली सफलता के बाद उन्होंने तिरुपति जाकर केश अर्पण किए थे। इसी मान्यता के कारण वह सिर पर बाल नहीं रखते हैं।
राकेश रोशन की कई फिल्मों मे बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। इसे भी एक मन्नत ही मान सकते हैं कि राकेश रोशन द्वारा निर्देशित ज्यादातर फिल्मों के नाम अंग्रेजी के 'के' अक्षर से शुरू होते हैं। कहो न प्यार है, कोई मिल गया, कृष जैसी फिल्मों को लोगों ने खासा पसंद किया। कृष के तीन धमाकेदार सिक्वेल के बाद अब राकेश रोशन कृष-4 की तैयारी कर रहे हैं।