फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sania Mirza Net Worth: सानिया मिर्जा करती हैं कितनी कमाई? जानें भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी की कुल संपत्ति

Sat, 07 Jan 2023 01:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 07 Jan 2023 01:52 PM IST
विज्ञापन
Sania Mirza Net Worth Income Wealth Car Collection Property And Lifestyle News in Hindi
सानिया मिर्जा शोएब मलिक की कुल संपत्ति - फोटो : Instagram

Sania Mirza Shoaib Malik Net Worth: भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपने रिटायरमेंट का एलान किया है। पिछले साल पाकिस्तानी क्रिकेटर और पति शोएब मलिक से शादी टूटने की खबरों को लेकर सानिया सुर्खियों में थीं। हालांकि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। सानिया और शोएब, दोनों खिलाड़ी अपने देश समेत दुनियाभर में मशहूर हैं। दोनों ही अपने अपने देश के दिग्गज खिलाड़ी हैं। शोएब मलिक करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं लेकिन सानिया मिर्जा भी कमाई के मामले में पीछे नहीं हैं। खेल के जरिए सानिया करोड़ों कमा लेती हैं, लेकिन रिटारमेंट के बाद भी अन्य माध्यमों से सानिया की मोटी कमाई हो सकती है। आइए जानते हैं सानिया मिर्जा की कुल संपत्ति, घर , गाड़ी और कमाई के बारे में जानें सबकुछ।

Sania Mirza Net Worth Income Wealth Car Collection Property And Lifestyle News in Hindi
सानिया मिर्जा - फोटो : Instagram/saniamirza

सानिया मिर्जा की कमाई

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा महज टेनिस खेलकर मोटी कमाई कर लेती हैं। सानिया मिर्जा सालाना करोड़ों कमा लेती हैं। सानिया मिर्जा की सालाना अनुमानित आय करीब तीन करोड़ रुपये है। खेल के अलावा सानिया कई ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी कमाई करती हैं। वह ब्रांड एंडोमेंट के लिए 25 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं कई सारे टाॅप ब्रांड्स से भी जुड़ी हुई हैं। सानिया का खुद का एक टेनिस अकादमी भी है।

Sania Mirza Net Worth Income Wealth Car Collection Property And Lifestyle News in Hindi
पति शोएब मलिक और बेटे इजहान के साथ सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

सानिया मिर्जा का आलीशान घर

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा हैदराबाद की रहने वाली हैं। उनका हैदराबाद में आलीशान घर है। इसके अलावा दुबई में भी उनका घर है। सानिया के हैदराबाद वाले घर की कीमत लगभग 13 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस समय सानिया दुबई स्थित अपने घर पर रह रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sania Mirza Net Worth Income Wealth Car Collection Property And Lifestyle News in Hindi
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

सानिया मिर्जा का कार कलेक्शन

खिलाड़ियों को लग्जरी गाड़ियों का बहुत शौक होता है। सानिया के पास भी करोड़ों की गाड़ियां हैं। सानिया के कार कलेक्शन में रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू सीरीज की गाड़ियां शामिल हैं।

विज्ञापन
Sania Mirza Net Worth Income Wealth Car Collection Property And Lifestyle News in Hindi
सानिया मिर्जा - फोटो : सानिया मिर्जा (इंस्टाग्राम)

सानिया मिर्जा की नेट वर्थ

भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ियों में शामिल सानिया मिर्जा की कुल संपत्ति की बात करें, तो वह करीब 25 मिलियन डॉलर यानी लगभग 200 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed