Bhagyashree Fitness Plan: : 90 के दशक में सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया से डेब्यू करने वाली फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री आज भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज के समय में भी वो पहले की ही तरह लोगों के दिलो पर राज करती हैं। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं।
अब जब वो 55 साल की हो गई हैं, तो उसके बाद भी वो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिटनेस से भी फैंस को अपना दिवाना बनाती रहती हैं। भाग्यश्री के इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जोकि उनकी हर पोस्ट पर ढेर सारा प्यार बरसाते हैं।
हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर कैसे इस उम्र में भी उनके चेहरे से नूर टपकता है। यदि आप भी उनके फैन हैं, तो आपके लिए भी ये जानना जरूरी है। यहां हम आपको भाग्यश्री की फिटनेस डाइट प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी बढ़ती उम्र में फिट दिखें और आपका चेहरा भी दमकता रहे।
2 of 6
कभी नहीं भूलती एक्सरसाइज करना
- फोटो : instagram
कभी नहीं भूलती एक्सरसाइज करना
भाग्यश्री काफी ज्यादा फिटनेस फ्रीक हैं। 54 की उम्र में भी फिट दिखने के लिए वो कभी भी एक्सरसाइज करना नहीं भूलती हैं। वो जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। उन्हें कार्डियो करना बेहद पसंद है। स्कॉट और प्लैंक जैसी एक्सरसाइज करते हुए उन्होंने कई बार अपने वीडियो भी साझा की है। वो अपने फैंस को भी एक्सरसाइज करने के टिप्स देती रहती हैं, ताकि उनके साथ-साथ हर कोई फिट रहे।
3 of 6
घर का खाना है पसंद
- फोटो : instagram
घर का खाना है पसंद
जहां एक तरफ आजकल लोगों को सिर्फ बाहर के खाने का सेवन करना पसंद होता है, वहीं दूसरी तरफ भाग्यश्री हमेशा घर का बना भोजन खाना पसंद करती हैं। उनका मानना है कि जितना हो सके, बाहर का खाना अवॉइड करना चाहिए, ताकि घर के पौष्टिक खाने का सेवन आप कर सकें।
4 of 6
अच्छी मात्रा में पीती हैं पानी
- फोटो : instagram-Bhagyashree
अच्छी मात्रा में पीती हैं पानी
इस बात की सलाह तो डॉक्टर्स भी देते हैं। इसी वजह से भाग्यश्री अच्छी मात्रा में पानी का सेवन करती हैं, ताकि उनकी त्वचा दमकती रहे और शरीर हाइड्रेटेड रहे। कम पानी पीने से शरीर में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न होती हैं। ऐसे में आप भी यदि उनकी तरह फिट रहना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
5 of 6
सब्जी और फलों को देती हैं प्राथमिकता
- फोटो : instagram
सब्जी और फलों को देती हैं प्राथमिकता
एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि वो फल और सब्जी का सेवन करना काफी पसंद करती हैं। सलाद खाना उन्हें काफी पसंद है, जोकि शरीर के लिए भी काफी लाभदायक है। खासतौर पर वो मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करना ज्यादा पसंद करती हैं।