प्यार के रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा, रूठना-मनाना तो चलता रहता है, लेकिन कभी भी प्यार में रिश्ते एकतरफा नहीं मनाए जाते हैं। रिश्ते में जितना जरूरी प्यार करना है, एक-दूसरे का ख्याल रखना है उतना ही जरूरी माफी मांगना भी है। सोचिए अगर आपसे कोई जाने-अनजाने गलती हो गई है या फिर आपकी किसी बात से आपके पार्टनर आपसे नाराज हो गए हैं, और अब आप उन्हें मनाने के तरीके ढूंढ रहे हैं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने पार्टनर से माफी मांग सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"606182dc8ebc3e8d2901d85b","slug":"you-can-apologize-to-your-partner-in-these-ways","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाने-अनजाने हो गई है कुछ गलती, तो इन तरीकों से मांग सकते हैं पार्टनर से माफी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
जाने-अनजाने हो गई है कुछ गलती, तो इन तरीकों से मांग सकते हैं पार्टनर से माफी
Mon, 29 Mar 2021 01:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 29 Mar 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खास संदेश लिखकर
- अगर आपसे कोई गलती हो गई है, और आप अपने पार्टनर से माफी मांगने का तरीका खोज रहे हैं तो आप उनके लिए कोई खास संदेश लिख सकते हैं। आप ऐसा कर सकते हैं कि खास संदेश को एक कागज पर लिखकर डाइनिंग टेबल, बाथरूम, अलमारी में, टेबल आदि जगह पर रख सकते हैं। ये खास संदेश वाला नोट आपके पार्टनर की नाराजगी दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सरप्राइज प्लान कर सकते हैं
- सरप्राइज मिलने की खुशी बेहद अलग होती है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर से माफी मांगना चाहते हैं तो ऐसे में आप उनके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। उदाहरण के लिए खाने में उनकी कोई पसंदीदा चीज बना सकते हैं, बाहर कैंडल लाइट डिनर के लिए ले जा सकते हैं, उन्हें कोई ऐसा गिफ्ट दे सकते हैं जो बहुत समय से लेने की सोच रहे हों आदि। इससे आपके पार्टनर की नाराजगी दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कविता लिख सकते हैं/कोई गाना गा सकता है
- पार्टनर से अगर आप किसी चीज को लेकर माफी मांगना चाहते हैं, तो आप उनके लिए कविता लिख सकते है। कविता के भाव में अपनी बात उनको बताएं और उनसे माफी मांग लें। इसके अलावा आप उनका कोई पसंदीदा गाना भी उनके लिए गा सकते हैं। इसके जरिए भी आप अपनी बात अपने पार्टनर तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ट्रिप प्लान कर सकते हैं
- कई बार जब आपके पार्टनर आपसे नाराज होते हैं, तो उनका मूड चेंज करके भी आप उनसे माफी मांग सकते हैं। आप उनके साथ कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं। कोई ऐसी जगह जहां पर आप काफी समय से जाने की सोच रहे हों, कोई ऐसी जगह जो आपके पार्टनर की पसंदीदा जगह हो, कोई ऐसी जगह जहां से आपके पार्टनर की यादें जुड़ी हों। ऐसी जगह पर आप सरप्राइज ट्रिप प्लान कर सकते हैं।