फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2020: लॉकडाउन ने दिया परिवार के साथ कीमती समय बिताने का मौका

Mon, 07 Dec 2020 05:23 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 07 Dec 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2020: lockdown has given all of us a chance to spend quality time with family
Year Ender 2020: खुशहाल परिवार

कोरोना के कारण विश्व ने अबतक का सबसे बड़ा लॉकडाउन देखा है। भारत भी लगभग 3 महीने तक बंद रहा। इस दौरान दफ्तर पूरी तरह से बंद रहे। लोगों ने अधिक से अधिक काम घर से ही किए हैं। ये वो स्वर्णिम समय था जब कई बच्चे जो कि पापा से बात करने में भी संकोच करते थे, उन्होंने पापा के साथ खेल खेले। वे युवा जो दादी- नानी की बचपन की कहानियों को बहुत याद करते थे, उन्हें एकबार फिर कहानी सुनने का मौका मिल गया। इतना समय साथ रहने पर परिवार के सदस्य एक-दूसरे को और करीब से जानने लगे। अगली स्लाइड्स के माध्यम से आइए देखते हैं अतीत के झरोखे से कि इस दौरान कई सारे परिवारों ने साथ मिलकर क्या-क्या किया।

Year Ender 2020: lockdown has given all of us a chance to spend quality time with family
Year Ender 2020:पुरुषों ने पकाया खाना

बच्चों ने पापा को खाना बनाते देखा
कई सारे घर ऐसे हैं जहां पुरुष बाहर का काम संभालते हैं और महिलाएं घर के काम में  ही व्यस्त रहती हैं और यह घर का नियम बन चुका है लेकिन यह नियम लॉकडाउन में टूट गया। लॉकडाउन में कई बार घर के पुरुषों के सदस्यों ने किचन की बागडोर संभाली है। इस बीच कई सारी खूबसूरत यादें और अजीबोगरीब रेसिपीज बनी हैं। जिन्हें सालों तक घर के सभी सदस्य याद करते रहेंगे।

Year Ender 2020: lockdown has given all of us a chance to spend quality time with family
Year Ender 2020: बच्चों ने देखी मम्मी- पापा की शादी की कैसेट

शादी की कैसेट देखी
लॉकडाउन के गर्मी भरे दिनों में अक्सर घरों में दोपहर का समय ऐसा होता था जब पूरा परिवार फ्री होता था। इस समय लोगों ने कई सारी फिल्में देखीं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण मम्मी-पापा की शादी की कैसेट देखने में जितना मजा बच्चों को आया है उतना मजा किसी फिल्म को देखने में नहीं आया है। वहीं मम्मी- पापा भी अपने पुराने दिनों को याद करके बहुत खुश हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2020: lockdown has given all of us a chance to spend quality time with family
Year Ender 2020: घर के सदस्य किसी विषय के अनुसार तैयार हुए

तरह-तरह की प्रतियोगिता
इस दौरान कई सारे संयुक्त परिवारों में तो अपनी रचनात्मकता को प्रस्तुत करने के लिए तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ है। जिसमें घर के सभी सदस्य किसी विशेष विषय के अनुसार सज धजकर तैयार हुए हैं। पूरे के पूरे परिवार ने दादी की वो पुरानी डायरी से भजन गाए हैं तो इन्हीं दिनों में बच्चों को घर की महिला सदस्यों का घूमर नाचते हुए वीडियो बनाने का मौका भी मिला है।

विज्ञापन
Year Ender 2020: lockdown has given all of us a chance to spend quality time with family
Year Ender 2020: सभी ने साथ मिलकर खेले पुराने खेल - फोटो : ट्विटर

पारंपरिक खेल खेले
लॉकडाउन के कारण ही यह संभव हो पाया है कि घर की तीन-तीन पीढ़ियों ने एक साथ लूडो, सांप सीढ़ी एवं लंगड़ी जैसे खेल खेले हैं। इस दौरान नए बच्चे जो कि मोबाइल पर ही अबतक खेल खेल रहे थे, उन्होंने जब ये खेल खेले, अपने पापा और दादू को हराया तो उनकी खुशी सातवें आसमान पर थी। बड़ों को भी बच्चों के साथ इस तरह से खेलकर बहुत आनंद आया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed