एक स्वस्थ रिश्ते के लिए बहुत जरूरी है कि रिश्ता उन्मुक्त हो लेकिन उसकी अपनी कुछ मर्यादाएं भी हों। रिश्ते में सम्मान का भाव हो, हमेशा इस बात का ख्याल हो कि एक-दूसरे की कोई भी बात आहत न कर दे। पति-पत्नी के रिश्ते में तो कई सारी चीजों का ख्याल रखना होता है, समझना होता है तब जाकर ही सामंजस्य बैठता है। पति-पत्नी के रिश्ते में कई बातें ऐसी होती हैं जो स्त्रियों के लिए सामान्य होती हैं लेकिन पुरुषों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकती हैं। जिस वजह से रिश्ते में खटास आने लगती है। अगली स्लाइड्स से जानिए वे कौनसी बातें हैं जो पत्नी को पति से नहीं कहना चाहिए।
भूलकर भी पति से न कहें ये बातें, रिश्ते में पड़ सकती है दरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुम्हारे दोस्त मेरी सौतन हैं
इस बात को समझिए कि आपके पति के जीवन में उनके दोस्त आपके विवाह से पहले से हैं तो उनका भी महत्व है। यदि वे उनके साथ फिल्म देखने जाते हैं या डिनर पर जाते हैं तो इससे आपके वैवाहिक जीवन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पर यह सच है कि यदि दोस्तों को लेकर आप उन्हें विचित्र ताने मारेंगी तो उन्हें ये बात आहत करेगी क्योंकि वे हमेशा तो आपके साथ ही रहते हैं।
मुझसे और नहीं होगा अब
पुरुष भले ही सख्त दिखते हों लेकिन उनके पास भी भावनाएं और ह्रदय होता है इसलिए ध्यान रखें कि छोटी- मोटी लड़ाइयों में मुझसे नहीं होगा अब, मैं जा रही हूं, खत्म करते हैं इसे, ऐसे शब्द न कहें। इन बातों को सुनकर वे अंदर ही अंदर घबराने लगेंगे और जब यह बहुत ज्यादा होने लगेगा तो किसी दिन वे चिढ़कर बहुत कुछ ऐसा कह जाएंगे, जिसे सुनने के लिए आप तैयार नहीं होंगी।
वो स्त्री को देखो तो जरा
आपको लगता है कि आप इस तरह की चीजें करके या इस तरह के शब्द कहकर अपने पति को परखेंगी या बदले में सुनना चाहेंगी कि 'तुम्हारे रहते मैं किसी अन्य स्त्री को क्यों देखूं' पर सच तो यह है कि यह बात उन्हें असहज भी महसूस करवा सकती है और यदि उनका मन ठीक नहीं तब तो वे इस तरह की बात सुनकर क्रोधित हो जाएंगे क्योंकि उनके मन में यह बात आ सकती है कि वे क्यों देखें किसी ओर को।
आप तो मुझे समझते नहीं हैं
यदि आपके पति आपसे बहुत प्रेम करते हैं, आपकी बातों को सुनते हैं, आपके प्रति फिक्रमंद रहते हैं तब तो बहुत जरूरी है कि ऐसा कुछ कभी न कहें क्योंकि बिल्कुल संभव है कि इस तरह की बात उन्हें हताश कर दें और धीरे- धीरे वे आपको सच में भी सुनना- समझना छोड़ दें। आपके लिए बेहतर यही होगा कि यदि आपको लगता है वे कोई बात नहीं समझ पा रहे हैं तो उनसे उसपर स्वस्थ चर्चा करें।