फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Y Letter Names: य अक्षर से बेटे और बेटी का रखें यूनिक नाम, ये रही आधुनिक नामों की सूची

Tue, 22 Oct 2024 01:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 22 Oct 2024 01:18 PM IST
सार

लड़के और लड़की के लिए य से आधुनिक और अर्थपूर्ण नामों की सूची से अपने बच्चे के लिए प्यारा से नाम तय कर लें।  

विज्ञापन
Y Letter Names For Baby Boy And Girl Hindu Latest Names Starting With Y
य अक्षर से नाम - फोटो : Amar Ujala

Y Letter Names For Baby : घर पर नन्हा मेहमान आने वाला हो तो तैयारियां पहले से ही शुरू हो जाती हैं। बच्चे के जन्म को लेकर परिवार के सभी सदस्य उत्साहित होते हैं। उसके लिए कपड़ों से लेकर उसके बिस्तर-खिलौने आदि सब कुछ की तैयारियां होने लगती हैं। इन तैयारियों के बीच एक काम होता है बच्चे का नाम तय करना। 



बच्चे के लिए हर माता पिता या परिवार के लोग ऐसे नाम की तलाश में होते हैं, जो बेहद प्यारा हो। नाम से ही माता पिता का प्रेम प्रदर्शित हो। नाम का कोई मतलब होने के साथ ही वह आधुनिक यानी आज के जमाने का नाम हो। ताकि बच्चा मॉडर्न सोसाइटी में अपने नाम से दूसरों पर प्रभाव छोड़ सके। 

ऐसे में अगर आपको अपने बच्चे का नाम य अक्षर यानी अंग्रेजी के Y से रखना हो तो यहां कुछ खूबसूरत नामों के सुझाव दिए जा रहे हैं। लड़के और लड़की के लिए य से आधुनिक और अर्थपूर्ण नामों की सूची से अपने बच्चे के लिए प्यारा से नाम तय कर लें।  

Y Letter Names For Baby Boy And Girl Hindu Latest Names Starting With Y
बच्चे का नाम - फोटो : Adobe

लड़के लिए नाम 

यक्ष

यक्ष नाम काफी अनोखा और सुंदर अर्थ वाला है। यक्ष नाम का अर्थ है तीव्र या दक्षा की बहन।

यथार्त

यथार्थ का मतलब है सच। लेकिन बेटे को यथार्त नाम दे सकते हैं। यथार्त का अर्थ है उचित या जिसे बदला नहीं जा सकता है। बेटे के लिए ये नाम यूनिक है।

Y Letter Names For Baby Boy And Girl Hindu Latest Names Starting With Y
baby boy - फोटो : Freepik

यमन

बेटे के लिए यूनिक के साथ ही खूबसूरत अर्थ वाला नाम देना चाहते हैं तो य अक्षर से यमन नाम रख सकते हैं। यमन का मतलब होता है गति, पाठ्यक्रम या मंगलाचरण।

यमिर

यमिर नाम का अर्थ चांद है। लड़के के लिए यूनिक और चांद जैसा नाम देने के लिए यमिर नामकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Y Letter Names For Baby Boy And Girl Hindu Latest Names Starting With Y
Baby Girl - फोटो : Freepik

लड़की के लिए नाम 

यमिका 

बेटी को य अक्षर से यूनिक नाम देना चाहते हैं तो यमिका काफी प्यारा सा नाम है। यमिका का मतलब होता है रात। 

यामी 

यामी का अर्थ जुड़वा या जोड़ा है। इसके अलावा कन्नड़ भाषा में आत्म संयमित तपस्वी को यामी कहते हैं। यामी रात को भी कहते हैं। 

विज्ञापन
Y Letter Names For Baby Boy And Girl Hindu Latest Names Starting With Y
बेबी - फोटो : Instagram

यति

अपनी नन्हीं राजकुमारी का नाम यति रख सकती हैं। यति का अर्थ है संयम, नियंत्रण या मार्गदर्शन। बेटी को यूनिक नाम देना चाहते हैं तो यति नाम रखें।

यतिका

बेटी को खूबसूरत और प्रभावशाली नामदेना चाहते हैं तो यतिका नाम रखें। यतिका माता दुर्गा का कई नामों में से एक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed