शादी के बाद बच्चे को जन्म देकर ही किसी लड़की के अंदर मां का एहसास पैदा नहीं होता है। बल्कि एक उम्र के बाद लड़कियों में ममता जाग जाती है। इस उम्र के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए शोध कराया गया। शोध के दौरान पता चला कि महिला चाहे शादीशुदा हो या अविवाहित हो 33 साल की उम्र के दौरान उनके अंदर मां का एहसास जागने लगता है।
इस सर्वे में 2000 महिला और पुरुषों को शामिल किया गया था। महिलाओं के द्वारा ये पता चला कि तीस की उम्र तक पहुंचते ही वो मां की तरह बर्ताव करने लगती हैं। शोध में शामिल महिलाओं ने बताया कि अपने आप ही उनके अंदर मां जैसी भावना आने लगी है।
3 of 5
young mother
- फोटो : Richard Swingler/Media Wales
ब्रिटेन की सर्जन जूलियन डी सिल्वा की अगुवाई में ये शोध किया गया। जूलियन के अनुसार 33 साल के अंदर औसतन लड़कियां मां की तरह व्यवहार करने लगती हैं। अमेरिका में तीस साल की महिलाओं के बर्ताव में उनकी मां की झलक नजर आने लगती है। वहीं दूसरी तरफ ब्राजील और ब्रिटेन में मां बनते ही महिलाओं के अंदर अपनी मां की तरह क्वालिटी आ जाती है।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
इस शोध के मुताबिक महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के अंदर भी ऐसे बदलाव आते हैं। औसतन 34 साल के बाद मर्द भी अपने पिता की तरह व्यवहार करने लगते हैं। इस शोध की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग उम्र बताई गई है।
डॉक्टर जूलियन के अनुसार भौगोलिक परिस्थिति जो भी हो लेकिन एक उम्र के बाद महिला और पुरुष दोनों में ही माता-पिता की तरह भावनाएं आने लगती हैं।