खुश रहना या दुखी रहना काफी हद तक हमारे ही हाथ में होता है। अगर अपनी आदतों और व्यवहार से हम दुखी रहते हैं तो इसे बदला जा सकता है। और जीवन में खुशी लायी जा सकती है। बहुत सी महिलाएं अपनी गलत आदतों और सोच की वजह से दुखी रहती हैं। ऐसी महिलाओं को जरूरत है कि अपनी गलत सोच को समझें और उससे उबरने का प्रयास करें। तो चलिए जानें कि वो कौन सी आदतें और सोच हैं जिनकों महिलाओं को जरूर बदलना चाहिए एक खुशहाल जिंदगी के लिए।
{"_id":"5dce36288ebc3e54d979774b","slug":"wives-often-sad-with-these-5-habits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पतियों से ज्यादा अपनी इन आदतों की वजह से ही दुखी रहती हैं पत्नियां","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
पतियों से ज्यादा अपनी इन आदतों की वजह से ही दुखी रहती हैं पत्नियां
Sat, 14 Mar 2020 10:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
Trending Videos
बात का बतंगड़ बनाना
कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वो छोटी से छोटी बात को भी बढ़ा-चढ़ा कर दूसरों से कहती हैं। जिसकी वजह से अक्सर उनके घर में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। इन आदतों वाली महिलाओं को लगता है कि हमेशा वहीं सही हैं और लोग उनकी बातों को सही तरीके से समझना नहीं चाहते हैं और ये सोच-सोच कर हमेशा दुखी रहती हैं।
- फोटो : pixa
पैसों का लालच
कुछ महिलाओं को पैसों का बहुत लालच होता है। उन्हें अपने घर में जितना पैसा आ रहा है उससे संतोष नहीं होता है। वो हमेशा दूसरों के पैसे, घर, गाड़ी को देखकर दुखी रहती हैं और जलन करती हैं।
कुछ महिलाओं को पैसों का बहुत लालच होता है। उन्हें अपने घर में जितना पैसा आ रहा है उससे संतोष नहीं होता है। वो हमेशा दूसरों के पैसे, घर, गाड़ी को देखकर दुखी रहती हैं और जलन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर बात पर गुस्सा करने वाली महिलाएं
हर छोटी बात पर अगर महिलाओं को गुस्सा आता है तो ये अच्छी बात नहीं है। क्योंकि एक गृहणी ही घर को सही तरीके से चला सकती है। अगर वो हमेशा गुस्सा करेंगी और मुंह से अपशब्द निकालेंगी तो हमेशा घरवालों और पति को बुरा लगेगा और आपस में प्यार कम होने लगेगा। जिससे जरूर ही दुख होगा।
विज्ञापन
- फोटो : pixa
बहुत उम्मीदें लगाना
कुछ महिलाओं को अपने पति और ससुराल वालों से बहुत उम्मीदें होती हैं। आपको ध्यान रखना चाहिए कि हर किसी की अपनी क्षमता होती है। इसलिए किसी के उम्मीदों पर खरे न उतरने पर चिंता न करें।