प्यार में धोखे की वजह से हर किसी का विश्वास टूट जाता है। रिश्ता चाहे पति-पत्नी के बीच हो या प्रेमी-प्रेमिका के, उसमें आपसी भरोसा जरूर होना चाहिए। आपने अक्सर देखा होगा कि विश्वासघात ही हो चीज है जो रिश्तों को बर्बाद कर देती है। बेवफाई एक ऐसी चीज है जो पलभर में ही किसी को अपने से दूर कर देती है। इसी बेवफाई की वजह से कई बार पार्टनर एक-दूसरे के साथ गलत व्यवहार करने लगते हैं और हिंसक हो जाते हैं। जबकि ऐसी स्थिति में संयम से ही काम लेना चाहिए।
2 of 5
relationship
- फोटो : pixa
अगर आपको रिश्ते में धोखा मिला है तो अपने अहं को किनार रख पहले धैर्य से सोचें कि आपको आगे क्या करना है। रिश्ते में धोखा खाने के बाद हिंसक न हो और ऐसी कोई भी गलती न करें जिससे दोनों को नुकसान हो। बहुत से लोग धोखा खाने के बाद खुद के भीतर बदले की भावना ले आते हैं। जबकि ऐसा कुछ न करें।
3 of 5
relationship
- फोटो : pixa
सबसे बेहतर तरीका तो ये ही है कि अगर आपसे रिश्ते में कोई गलती हुई है तो उसे मान लें। अगर आपका पार्टनर आपके साथ रिश्ते में धोखा करता है और उसके बाद उसे स्वीकार भी नहीं करता है तो आपको उससे बातचीत करके अपने और उसके बीच के रिश्ते फौरन खत्म कर देना चाहिए। ये ही दोनों के लिए भलाई है, क्योंकि रिश्ता एक ऐसी चीज है जो एक बार टूटने के बाद मुश्किल से ही जुड़ता है।
4 of 5
relationship
- फोटो : pixa
गुस्सा किसी भी चीज का हल नहीं है। ऐसे में अगर आपको अपने पार्टनर की बेवफाई के बारे में पता चलता है तो गुस्से की जगह इसका समाधान खोजे और बातचीत के जरिए पूरे मसले को हल करें। अगर आपके पार्टनर ने अपनी गलती मान ली है और आपको लग रहा है कि उसे एक और मौका देना चाहिए तो जरूर दें।
5 of 5
relationship
- फोटो : pixa
अगर आपको पता है कि आपके पार्टनर ने आपके साथ धोखा किया है तो चीजों को अपने मन में दबाने से बेहतर है कि उससे बात करें और चीजें साफ करें। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो रिश्ते में बुरे दौर से गुजरने का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। रिश्ते में धोखा खाने के बाद भावुक होने की जगह दिमाग से काम लें, क्योंकि यह आपके भविष्य का सवाल है।