फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप भी अकेली लड़कियों के बारे में ये सोच रखते हैं? इसे जरूर पढ़ें

Thu, 15 Dec 2016 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 15 Dec 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
what people think about independent women

आज के दौर में लड़कियां खुद को किसी से कम नहीं समझतीं। लड़कों की तरह वे भी आत्मनिर्भर बन रही हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसी लड़कियों के बारे में गलत अवधारणा बनाए हुए हैं। उन्हें लगता है कि जो लड़कियां आत्मनिर्भर हैं वह बिगड़ैल होती है और सिर्फ अपने बारे में ही सोचती हैं। आइए जानते हैं कि अकेले रहने वाली लड़कियों के बारे में ज्यादातर लोग क्या सोचते हैं।

क्या आप भी अकेली लड़कियों के बारे में ये सोच रखते हैं तो इसे जरूर पढ़ें

what people think about independent women

- अगर किसी लड़की की उम्र ज्यादा है और वह घर से बाहर रह रही है तो ऐसे में लोग उन लड़कियों को तलाकशुदा या विधवा समझते हैं। हो सकता है कि उसने किसी निजी समस्या के कारण शादी ना की हो। या उसकी अपने पति से ना पटती हो और वह उससे अलग हो गई हो।

- बिना सोचे-समझे लोग उसके चरित्र पर सवाल उठाने लगते हैं। उन्हें लगता है कि ये गलत काम की वजह से ही घर से बाहर रह रही है। लेकिन हो सकता है कि वह घर से बाहर नौकरी करने और अपना करियर बनाने आई हो या फिर किसी एग्जाम की तैयारी कर रही हो।  घर पर कभी-कभी उन्हें तैयारी करने का माहौल नहीं मिल पाता जिस वजह से उन्हें घर से निकलना पड़ता है।

क्या आप भी अकेली लड़कियों के बारे में ये सोच रखते हैं तो इसे जरूर पढ़ें

what people think about independent women
- अगर कोई लड़की अकेले फ्लैट लेकर रह रही है और रात में देर से आती है तो लोगों को लगता है कि वह देर रात पार्टी करके या किसी लड़के से मिल कर आ रही है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं। हो सकता है कि वह नौकरी करती हो और नाइट शिफ्ट करके आ रही हो।

- लोगों का मानना होता है कि ऐसी लड़कियां मां-बाप का कहा नहीं मानती होंगी इसलिए घर छोड़कर आ गई हैं, जबकि ऐसा नहीं होता। वह घर वालों की सहमति से बाहर आती हैं और बीच-बीच में अपने घर भी जाती रहती हैं। या उनके माता-पिता उनसे मिलने आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या आप भी अकेली लड़कियों के बारे में ये सोच रखते हैं तो इसे जरूर पढ़ें

what people think about independent women
- अगर कोई लड़की किसी लड़के का साथ फ्लैट शेयर करती है तो लोगों में यह बहुत बड़ी गलत अवधारणा है कि उसने उस लड़के के साथ यौन संबंध बनाया होगा। भले ही फ्लैट एक हो लेकिन उसमें कमरे अलग-अलग होते हैं। साथ ही वे अपने पेरेंट्स की सहमति से लड़के के साथ फ्लैट शेयर करती हैं। इसके अलावा वे पेइंग गेस्ट में भी रहती हैं जहां सिर्फ लड़कियां ही होती हैं। 
विज्ञापन

क्या आप भी अकेली लड़कियों के बारे में ये सोच रखते हैं तो इसे जरूर पढ़ें

what people think about independent women

- लोगों को लगता है कि अकेले रहने वाली लड़कियां आलसी होती हैं और शादी के बाद चीजों को संभाल नहीं सकतीं। भले ही उनमें आलस भरा हो लेकिन बाहर रहने की वजह से वह हर काम व्यवस्थित तरीकों से करना जानती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed