फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2023: 10 खूबसूरत भाषाओं में करें प्यार का इजहार, अलग-अलग तरह से कहें I Love You

Tue, 14 Feb 2023 12:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 14 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Valentine Day 2023 How To Say I Love You In 10 Languages News in Hindi
आई लव यू - फोटो : Istock

I Love You: प्यार के महीने में वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जा रहा है। कपल हर दिन अपने पार्टनर के लिए खास बनाने के अलग अलग तरीके अपना रहे हैं। कभी गुलाब का फूल देकर तो कभी चाॅकलेट व टेडी देकर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। युवा अपने पार्टनर को या पहली बार किसी से प्यार का इजहार करने के लिए कुछ खास और यादगार तरीकों की तलाश में रहते हैं। वह सबसे जुदा और यूनिक तरीके से प्यार का इजहार करना चाहते हैं। इसके लिए कई आइडियाज अपनाते हैं। कोई पार्टनर को रोमांटिक जगह पर तो कोई उन्हे सरप्राइज देकर प्रपोज करता है। हालांकि दिल की बात कहने के लिए एक तरीका और है। अगर आप पार्टनर से कहना चाहते हैं कि 'मैं तुमसे प्यार करता हूं' इसे कहने के लिए I Love You कह सकते हैं। लेकिन इस बार कई दूसरी खूबसूरत भाषाओं में I Love You कहें। हिंदी और अंग्रेजी में ही नहीं अन्य भाषाओं में उनसे दिल की बात कहें और उन्हें इसके मतलब को समझने का मौका दें। इससे पार्टनर आपकी बुद्धिमता से इम्प्रेस हो सकता है, साथ ही प्रपोज करने का आपका ये तरीका उन्हें जरूर पसंद आ सकता है। आइए जानते हैं I Love You को 10 अलग भाषाओं में कैसे कहें।

Valentine Day 2023 How To Say I Love You In 10 Languages News in Hindi
वैलेंटाइन डे 2023 - फोटो : social media

फ्रेंच में कहें आई लव यू

फ्रेंज बेहद ही खूबसूरत भाषा है। रोमांटिक तरीके से प्यार का इजहार करने के लिए फ्रेंच भाषा का चयन कर सकते हैं। पार्टनर को फ्रेंच में Je t'aime कहें। इसको बोलने का तरीका 'जेट ऐम' होता है। इसका अंग्रेजी मतलब आई लव यू है।

Valentine Day 2023 How To Say I Love You In 10 Languages News in Hindi
वैलेंटाइन डे 2023 - फोटो : getty images

इटेलियन भाषा में आई लव यू

वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने प्रिय से इटेलियन भाषा में प्यार का इजहार करने के लिए आप Ti amo कह सकते हैं। इसे संबोधित करने का तरीका है- टी आमो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2023 How To Say I Love You In 10 Languages News in Hindi
वैलेंटाइन डे 2023 - फोटो : pixabay

कोरियन भाषा में आई लव यू कैसे कहते हैं

इन दिनों भारत में कोरियन फिल्मों और टीवी ड्रामा का क्रेज बढ़ा है। हो सकता है कि आपके पार्टनर को भी कोरियन फिल्मों की तरह वाला प्यार पसंद हो। वैलेंटाइन डे पर उन्हें कोरियाई भाषा में प्रपोज कर सकते हैं। कोरियन भाषा में आई लव यू को 'Salanghaeyo' (सारंग गयो) कहते हैं।

विज्ञापन
Valentine Day 2023 How To Say I Love You In 10 Languages News in Hindi
वैलेंटाइन डे 2023 - फोटो : pixabay

डच भाषा में आई लव यू

वैलेंटाइन डे के मौके पर दिल की बात कहने के लिए डच भाषा का चयन भी कर सकते हैं। डच भाषा में आई लव यू का 'Ik houd van je' कहते हैं, जिसे 'एक हाउ फा निए' संबोधित किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed