Valentine Day 2023 Celebration Ideas: युवा प्यार के लिए बहुत कुछ कर गुजरने का जुनून रखते हैं। अक्सर अपने पार्टनर को सरप्राइज या तोहफे देकर इश्क में उत्साह बनाए रखते हैं लेकिन देखा जाता है कि उम्र बढ़ने के बाद लोगों के रिश्ते में निरसता आ जाती है। भले ही कपल एक दूसरे को प्यार करते हैं लेकिन बढ़ती उम्र में प्यार को जाहिर करना कम कर देते हैं, जिससे उनके बीच रोमांस और उत्साह खत्म हो जाता है। कई बार रिश्ते टूटने की एक वजह भी यह बन जाती है। इस तरह की समस्या शादीशुदा कपल में देखने को मिलती है, जो परिवार और बच्चों के पालन पोषण के कारण एक दूसरे को वक्त नहीं दे पाते। हालांकि 40 की उम्र पार कर चुके ऐसे कपल्स कुछ छोटी छोटी चीजों को अपनाकर अपने रिश्ते में नयापन ला सकते हैं और प्यार को गहरा बना सकते हैं। आइए जानते हैं अधिक उम्र के दंपत्ति कैसे वैलेंटाइन डे को मनाकर प्यार बढ़ा सकते हैं।
Valentine Day 2023 Celebration: 40 के पार कपल इन तरीकों से मनाएं वैलेंटाइन डे, रिश्ते में आएगा नयापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गुलाब का फूल
40 साल की उम्र पार कर चुके दंपति को युवाओं की तरह अपने प्यार को जाहिर करने की अधिक जरूरत नहीं। उनके लिए रिश्ते में मिठास और रोमांस को बनाए रखने के लिए एक फूल ही काफी है। वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर को उनका मनपसंद फूल या लाल गुलाब का फूल देकर चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
तोहफा
तोहफा हर किसी को पसंद होता है। जीवनसाथी को तोहफे देकर रिश्ते में उत्साह को बढ़ाया जा सकता है। अधिक व्यय करने की जरूरत नहीं, बजट के मुताबिक पार्टनर के लिए कोई तोहफा लाएं और वैलेंटाइन डे पर उन्हें सरप्राइज करें।
वक्त बिताएं
रिश्ते को गहरा और सौहार्दपूर्ण बनाए रखने के लिए पार्टनर को वक्त जरूर दें। रोज की जीवनशैली में अगर आपके पास वक्त नहीं होता, तो वैलेंटाइन डे का दिन अपने जीवनसाथी के नाम करें। उनके साथ रसोई के कामों में हाथ बटाएं या कुछ मिलकर कोई काम करें।
इजहार ए इश्क
युवा आसानी से अपनी मोहब्बत का इजहार कर देते हैं तो फिर शादी के बंधन में बंधे पति-पत्नी के लिए इजहार करना इतना मुश्किल क्यों है। अपने जीवनसाथी से प्यार का इजहार करें। वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को आई लव यू कहें। अगर इजहार करने में असहज महसूस करते हैं तो लिखकर, इशारों में दिल की बात कहें।