{"_id":"5db04b898ebc3e015105d6f2","slug":"useful-tricks-to-calm-your-angry-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीवी हो जाए नाराज तो मनाने के ये हैं बिल्कुल सटीक उपाय, विश्वास न हो तो कभी आजमाकर देख लें","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
बीवी हो जाए नाराज तो मनाने के ये हैं बिल्कुल सटीक उपाय, विश्वास न हो तो कभी आजमाकर देख लें
पति-पत्नी के बीच झगड़ा या नोकझोंक होना आम बात है। लेकिन ये झगड़ा बहुत देर तक न टिका रहें यहीं खुशहाल रिश्ते की नींव है। आपने अक्सर देखा होगा कि पत्नियां किसी न किसी बात को लेकर नाराज हो जाती हैं और बहुत मनाने पर भी नहीं मानती। लेकिन घबराइए नहीं यहां पर हम आपको पत्नियों को मनाने के लिए किसी महंगे गिफ्ट या सरप्राईज देने के लिए नहीं बताएंगे। आप तो बस इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो वो झट से मान जाएंगी।
2 of 5
- फोटो : pixa
घर संभालना कोई आसान काम नहीं होता। वह पूरा दिन आपके मां-बाप और बच्चों का ख्याल रखती हैं। घर का सारा काम करती हैं। ऐसे में अगर आप नाराज पत्नी को मनाना चाहते हैं तो एक दिन के लिए इन सब कामों से आजादी दे दीजिए। आपका ये कदम उन्हें अच्छा लगेगा। आप उनका ख्याल रखेंगे तो वह सब भूल जाएंगी।
3 of 5
सबसे पहले यह जानने की कोशिश करें कि उनकी नाराजगी का क्या कारण है। कारण जानने के बाद इसके पीछे की वजह जायज लगती है तो उससे बैठकर बात करें। अगर गलती आपसे हुई है तो उन्हें शांत करने के लिए सॉरी बोल दें और जब उनका गुस्सा शांत हो जाएं तो उसे समझाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पत्नी को गुस्सा तब सबसे ज्यादा आता है जब उसकी बातों को आप ड्रामा बता देते हैं। इसलिए उसकी बातों पर ओवर रिएक्ट ना करें। अगर आपको लगता भी है कि पत्नी ड्रामा कर रही है तो उसे समझने की कोशिश करें ना कि उस पर उल्टा चिल्लाने लगें।
विज्ञापन
5 of 5
अक्सर देखा जाता है कि सास-बहु की आपस में नहीं पटती। जिस वजह से उनका सारा गुस्सा आप पर निकलता है। उस समय उन पर गुस्सा करने के बजाय उनकी बात शांति से सुनें और जब वह शांत हो जाए तो उसे प्यार से समझाएं। अगर उसकी गलती है तो भी उसे बताएं कि वह कहां गलत हैं, लेकिन इस दौरान उसे बिलकुल भी डांटे नहीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।