June Born Baby Names: बच्चों के लिए एक खास और खूबसूरत नाम की खोज तब से शुरू हो जाती है, जब वह इस दूनिया में जन्में भी नहीं होते। माता पिता से लेकर सभी सदस्य परिवार में शामिल होने वाले नए सदस्य के लिए अलग अलग नाम सोचना शुरू कर देते हैं। किसी का नाम उनके व्यक्तित्व का आधार, उनकी पहचान होता है। ऐसे में बच्चे का नाम यूनिक होने के साथ ही अर्थपूर्ण होना चाहिए।
June Born Baby Names: जून में पैदा हुए बच्चों के रखें यूनिक नाम, ये रही सुंदर नामों की सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून में पैदा हुए बेटे के लिए नाम
नक्श
जून में जन्मे बच्चे कला प्रेमी होते हैं। ऐसे में उनका नाम नक्श रख सकते हैं। इसका अर्थ निशान या चित्र से है।
निर्वेद
निर्वेद का मतलब है ईश्वर का उपहार। जून माह में बेटे का जन्म हो तो उसे ये खूबसूरत नाम दे सकते हैं।
निवान
निवान का अर्थ पवित्र झील या तालाब है। यह नाम झील की तरह शांत और सुकून देने वाले व्यक्तित्व को दर्शाएगा।
कियांश
कियांश का अर्थ है गुणों से युक्त व्यक्ति। इस नाम के बच्चे अक्सर खेलकूद में आगे रहते हैं।
सुवेश
बेटे के लिए यह बेहद प्यारा और यूनिक नाम है, जिसका मतलब होता है सुंदर वेशभूषा वाला व्यक्ति।
अव्यान
जिस व्यक्ति की वाणी में मधुरता हो और वह बात करने में निपुण हो, उसे अव्यान कहते हैं। यह भगवान गणेश के कई नामों में से एक है।
ईवान
इस नाम का अर्थ है दयालु ईश्वर और गौरवशाली उपहार। इस नाम का अर्थ शासक, शाही, ईश्वर और सूर्य भी है।
श्लोक
श्लोक हिंदू धर्म में मंत्र या स्तुति के लिए उपयोग होता है। श नाम से बेटे का नाम रखना है तो श्लोक सुंदर और धार्मिक महत्व रखने वाला नाम है।