Twins Baby Girls Name : बच्चे के जन्म के बाद माता-पिता उसे सबसे पहले एक पहचान देते हैं। यह पहचान उसका नाम होता है। माता-पिता सावधानी और कई उम्मीदों के साथ बच्चे का नाम रखते हैं, क्योंकि नाम का बच्चे के जीवन और व्यक्तित्व पर असर पड़ सकता है। ऐसे में काफी सोच विचार कर नाम रखना चाहिए।
Twin Baby Girls Name: जुड़वा बेटियों के लिए माॅडर्न नाम, जिनका अर्थ है बेहद खूबसूरत
Twin Baby Girl Name: यहां आपकी जुड़वा बेटियों के लिए आधुनिक और अर्थपूर्ण नामों के कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं, लड़कियों के नामकरण के लिए इनपर आप विचार कर सकते हैं।
संपदा-समृद्धि
भारत में बेटियों को घर की लक्ष्मी माना जाता है। कहते हैं कि जिस घर में बेटी का जन्म होता है, वहां सौभाग्य और समृद्धि आती है। ऐसे में बेटी का नाम इसी कहावत के आधार पर रखें। घर में दो बेटियों का जन्म हुआ है तो परिवार की संपदा भी दोगुनी मानी जाएगी। इसलिए जुड़वा बेटियों का नाम संपदा और समृद्धि रख सकते हैं।
संपदा का मतलब है धन, दौलत ऐश्वर्य, वैभव, भाग्य और आशीर्वाद। दूसरी बेटी को समृद्धि नाम दे सकते हैं। समृद्धि संस्कृति भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ धन और बहुतायत से है। लड़कियों के ये दोनों नाम संपन्नता सौभाग्य और संपत्ति की प्रचुरता का प्रतीक हैं।
निशा-नंदिनी
जुड़वा बेटियों के नाम एक ही अक्षर से शुरू होते हुए रख सकते हैं। लड़की के लिए नंदिनी नाम काफी खूबसूरत है। नंदिनी का अर्थ होता है सुखद महिला, आनंदित होना या प्रसन्नता। नंदिनी देवी गंगा और देवी दुर्गा को भी कहा जाता है। वहीं दूसरी बेटी का नाम निशा रख सकते हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, निशा रात्रि का नाम है। निशा का अर्थ रात या अंधेरे से है।
आकांक्षा और अभिलाषा
बेटी के लिए अ अक्षर से नाम रखना है तो आकांक्षा और अभिलाषा नाम बेहद उत्तम हैं। आकांक्षा और अभिलाषा कुछ समान अर्थ वाले नाम है। अभिलाषा का मतलब होता है मन में चाह या कामना होना। वहीं आकांक्षा का अर्थ स्वयं से ऊंची किसी चीज के लिए प्रयास करना है। आकांक्षा का एक अर्थ इच्छा या प्रत्याशा भी हो सकता है।
अद्वितीया और अनन्या
बेटी के लिए अनन्या और अद्वितीया भी आकर्षक नाम है। दोनों नामों का अर्थ लगभग समान है। अद्वितीया का मतलब बेजोड़ या अनोखा होता है। वहीं अनन्या का अर्थ अतुलनीय, दूसरों से अलग और आकर्षक है। अनन्या का एक अर्थ अद्वितीय भी है। इसके अलावा माता पार्वती को अनन्या भी कहा जाता है।