Bakrid 2025 Gift Ideas for Kids: इस साल ईद-उल-अजहा यानी बकरीद 7 जून 2025 को मनाई जा रही है। बकरीद का त्योहार कुर्बानी का पर्व है लेकिन इसे लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं। खुशियां बांटने के लिए लोग अपने करीबियों को बकरीद पर तोहफे भी देते हैं। इस त्योहार का इंतजार सबसे ज्यादा बच्चों को होता है, क्योंकि उपहारों की बात हो तो सबसे पहले परिवार के बच्चों का नंबर आता है। बकरीद के मौके पर बच्चे नए कपड़े, स्वादिष्ट सेवइयां और ढेर सारे गिफ्ट्स के इंतजार में रहते हैं।
Bakrid 2025 Gift Ideas: बकरीद पर इन तोहफों को देख बच्चे हो जाएंगे खुश, जेब पर भी नहीं पड़ेगा बोझ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:02 PM IST
सार
Bakrid 2025 Gift Ideas for Kids: इस बकरीद पर अपने बच्चों को कुछ खास और बजट फ्रेंडली गिफ्ट देना चाहते हैं तो यहाँ कुछ बेहतरीन सुझाव दिए जा रहे हैं। गिफ्ट के साथ एक छोटा-सा नोट या "ईद मुबारक" कार्ड दें। यह छोटा जेस्चर बच्चों को खास महसूस कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन