फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर संग एक बार जरूर जा सकते हैं इन 4 जगहों पर, यादगार हो सकता है ट्रिप

Fri, 16 Jul 2021 10:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 16 Jul 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
Tourist guide These are the romantic places for couples in India
couple tourist - फोटो : istock

कोरोना काल होने की वजह से लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर थे। वहीं, वायरस की दूसरी लहर ने तो सरकारों को एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने पर मजबूर कर दिया था। हालांकि, मौजूदा समय में कोरोना के केसों में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में एक बार फिर से धीरे-धीरे ही सही, लेकिन चीजें नॉर्मल हो रही हैं। इसलिए लोग घूमने के लिए अपनी पसंदीदा जगहों का रूख कर रहे हैं। कोई अपने दोस्तों संग घूमने जा रहा है, तो कोई अपने परिवार संग। वहीं, कुछ लोग अपने पार्टनर संग भी घूमने का प्लान कर रहे हैं। लेकिन कई बार लोग जगह को लेकर काफी उलझन में रहते हैं। वे ऐसी जगह चाहते हैं, जहां वे अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता सकते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, और यकीन मानिए ये जगह आपको खूब पसंद आ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में, जहां आप अपने पार्टनर संग जा सकते हैं।

Tourist guide These are the romantic places for couples in India
शिमला में उमड़े सैलानी - फोटो : अमर उजाला

शिमला

  • आप अपने पार्टनर संग शिमला घूमने जा सकते हैं। इन दिनों वहां काफी लोग अपने पार्टनर संग पहुंच रहे हैं। यहां का मौसम काफी ठंडा है और यहां घूमने के लिए काफी अच्छी जगह भी हैं। आप मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, जाखू मंदिर, चैल, कुफरी, ताता पानी, नारकंडा, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज और चिड़ियाघर जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता सकते हैं।
Tourist guide These are the romantic places for couples in India
leh tour - फोटो : istock

लेह-लद्दाख

  • घूमने के शौकीन लोगों का एक सपना होता है कि वे लेह-लद्दाख जरूर घूमने जाए, और वो भी बाइक से। हालांकि, आप अपने पार्टनर संग फ्लाइट या कार से भी जा सकते हैं। यहां आप सरचु, लेह, जिसपा, नुब्रा वैली, कारगिल, सोनमर्ग और त्सोमोरिरी घूमने जा सकते हैं। यहां के नजारे यकीनन आपको अपना बना लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist guide These are the romantic places for couples in India
बर्फ से लकदक मनाली की चोटियां - फोटो : अमर उजाला

मनाली

  • पार्टनर संग मनाली जाने का भी अपना मजा है, क्योंकि यहां प्रकृति के कई ऐसे अद्भुत नजारे हैं जो आपका दिल जीत सकते हैं। यहां घूमने की कई जगह हैं, जिनमें प्रमुख जगह हैं जोगिनी वाटर फॉल्स, रोहतांग पास, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और सोलांग वैली। इसके अलावा यहां रहने के लिए काफी अच्छे होटल भी हैं, जहां आप अपने पार्टनर संग रह सकते हैं।
विज्ञापन
Tourist guide These are the romantic places for couples in India
Mirik Darjeeling - फोटो : istock

दार्जिलिंग

  • पहाड़ों की रानी दार्जिलिंग भी आप अपने पार्टनर संग जा सकते हैं। यहां घूमने के लिए वैसे तो काफी जगह हैं। यहां आपको चाय के बागान और सेब के बागान देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा आप सिलीगुड़ी से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुर्सोंग जा सकते हैं। वहीं, लेप्चाजगत, जोरपोखरी और मिरिक जाना न भूलें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed