फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर अरेंज मैरिज से लग रहा है डर, तो इन 4 तरीकों से बढ़ सकता है रिश्ते में प्यार

Thu, 15 Jul 2021 09:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 15 Jul 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Do not be afraid of arranged marriage love can grow in these four tips
अरेंज मैरिज के फायदे - फोटो : istock

आज के दौर में एक लड़का-लड़की शादी से पहले रिलेशनशिप में रहते हैं, और कई लोग तो इस रिश्ते को शादी का नाम देते हैं। हालांकि, सब की लव मैरिज हो जाए ऐसा संभव नहीं होता है। इसलिए काफी लोगों को अरेंज मैरिज भी करनी पड़ती है। इसमें पार्टनर एक-दूसरे को देखते हैं, पसंद करते हैं लेकिन लव मैरिज की तरह इसमें पार्टनर एक-दूसरे को नही जानते हैं। ऐसे में कई लोगों के साथ दिक्कतें होती है कि वे इस अरेंज मैरिज मे एडजस्ट नहीं कर पाते हैं। वहीं, कुछ लोगों को अरेंज मैरिज के नाम से ही डर लगता है। ऐसे में अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपकी अरेंज मैरिज काफी अच्छी चल सकती है और आपकी इस शादी में प्यार बरस सकता है। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में, जो शायद आपके काम आ जाए।

Relationship tips Do not be afraid of arranged marriage love can grow in these four tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पार्टनर संग समय बिताएं

  • अगर आपकी अरेंज मैरिज हुई है तो आपको अपने पार्टनर संग ज्यादा समय गुजारना चाहिए, उनसे बातें करनी चाहिए, उनके बारे में जानना चाहिए, उनकी पसंद और नापसंद के बारे में जानना चाहिए, उनके साथ बाहर जाना चाहिए, उनकी पुरानी चीजों को जान सकते हैं आदि। इससे आपके और पार्टनर के बीच प्यार बढ़ेगा।
Relationship tips Do not be afraid of arranged marriage love can grow in these four tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

झिझक दूर करें

  • कई लोगों के अंदर शुरुआत में झिझक होती है। लेकिन आपको अपनी इस झिझक को दूर करना चाहिए और अपने पार्टनर और घर के लोगों के बारे में जानना चाहिए। पार्टनर के अच्छे काम की तारीफ करें, घर के बाकी सदस्यों की उनके कामों में मदद करें आदि। इससे भी आप बड़ी जल्दी अपने नए परिवार में घुल-मिल जाएंगे और आपकी जिंदगी काफी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Do not be afraid of arranged marriage love can grow in these four tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

घर के सदस्यों से मिलें

  • कई बार देखा जाता है कि जब नई शादी होती है, तो लड़की अपने पति से तो घुल-मिल जाती है या लड़का अपनी पत्नी से तो घुल-मिल जाता है। लेकिन कई बार दोनों पार्टनर एक-दूसरे के घर वालों से घुल-मिल नहीं पाते हैं। ऐसे में आपको समय मिलने पर उनके साथ बैठना चाहिए, उनके बारे में जानना चाहिए, उनकी मदद करनी चाहिए आदि। ऐसा करने से आप उनके साथ भी घुल-मिल पाएंगे और उनके दिल में अपनी जगह बना पाएंगे।
विज्ञापन
Relationship tips Do not be afraid of arranged marriage love can grow in these four tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

समय के साथ चीजें सही हो जाती हैं

  • कई लोगों के साथ दिक्कत ये होती है कि वे अरेंज मैरिज में एडजस्ट नहीं कर पाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। जब आप सबको समय देंगे और वहां समय बिताएंगे तो वक्त के साथ सब सही हो जाता है। आपको धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है। समय के साथ पार्टनर से प्यार हो जाता है और ये शादी काफी अच्छी चलती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed