फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips : खर्चीले पार्टनर को इम्प्रेस करने में हो रही है परेशानी, तो अपनाएं ये टिप्स

Sat, 14 Jan 2023 04:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 14 Jan 2023 04:34 PM IST
विज्ञापन
Tips To Impress Overspending Partner How To Deal With Spouse Who Spends Too Much Money News In Hindi
खर्चीले पार्टनर को इम्प्रेस करने में हो रही है परेशानी, तो अपनाएं ये टिप्स - फोटो : istock

Relationship Tips : आज के समय में तकरीबन हर कोई शॉपिंग के साथ-साथ घूमने-फिरने का काफी शौकीन होता है। कई लोग तो अपना आधे से ज्यादा पैसा फिजूलखर्ची में ही उड़ा देते हैं। इससे उनकी सेविंग पर तो प्रभाव पड़ता है, इसके साथ ही महीने के आखिर में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में ये खबर आपके ही लिए है। 



दरअसल, यदि किसी रिश्ते में एक व्यक्ति काफी खर्चीला होता है तो दूसरे व्यक्ति की ये जिम्मेदारी होती है कि वो अपने पार्टनर को समझाए। पर कई बार लोग इन बातों को गलत तरीके से ले जाते हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि यदि आपका पार्टनर भी काफी खर्चीला है तो आप किस तरह से उन्हें समझा सकते हैं। बताए गए कुछ टिप्स को फॉलो करके आप बड़ी आसानी से अपने पार्टनर के सामने अपनी बात रख सकते हैं। इससे आपके बीच पैसों को लेकर होने वाले झगड़ों में भी कमी आएगी।

Tips To Impress Overspending Partner How To Deal With Spouse Who Spends Too Much Money News In Hindi
साथ में तैयार करें बजट - फोटो : istock

साथ में बैठ कर तैयार करें बजट

अक्सर घरों में देखा जाता है कि घर का बजट हमेशा महिलाएं ही तैयार करती हैं। पर, असल में कपल को एक साथ बैठकर ही बजट बनाना चाहिए। ऐसा करने से दोनों व्यक्तियों को समझ आ जाएगा कि कहां कितना पैसा खर्चा हो रहा है और कितना पैसा अकाउंट में बचा है। इससे फिजूलखर्च करने वाले व्यक्ति इस बात का ध्यान रखेगा कि अगर वो ज्यादा रुपये खर्च करेगा तो इसका सीधा प्रभाव आपकी सेविंग पर पड़ सकता है। इससे फालतू खर्चा करने से पहले हर कोई कई दफा सोचेगा। 

Tips To Impress Overspending Partner How To Deal With Spouse Who Spends Too Much Money News In Hindi
आपस में करें बात - फोटो : istock

बात करके निकालें हर समस्या का हल

अगर आपका पार्टनर हद से ज्यादा रुपये खर्च करता है और इसका हिसाब मांगने पर नाराज हो जाता है तो आपको ही उनसे आराम से बात करनी है। अगर किसी टॉपिक पर बात करने से एक व्यक्ति गुस्सा हो रहा है तो दूसरे व्यक्ति को ही शांति बनानी पड़ेगी। शांति से बात करने पर आपका पार्टनर भी बातों को समझेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips To Impress Overspending Partner How To Deal With Spouse Who Spends Too Much Money News In Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अलग रखें बैंक अकाउंट

किसी भी कपल को कभी संयुक्त बैंक अकाउंट नहीं खुलवाना चाहिए। इससे खर्चों का हिसाब रखना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप अपने पार्टनर के फिजूलखर्ची को रोकना चाहते हैं तो उनका अलग से बैंक अकाउंट खुलवा दें। ताकि उसका हिसाब अलग से रखा जा सके। इससे आपको उनसे बात करने में भी आसानी होगी।

विज्ञापन
Tips To Impress Overspending Partner How To Deal With Spouse Who Spends Too Much Money News In Hindi
शॉपिंग लिस्ट - फोटो : istock

एक साथ मिलकर बनाएं शॉपिंग लिस्ट

अगर आप शॉपिंग पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इसकी लिस्ट अपने पार्टनर के साथ मिलकर ही बनाएं। ऐसे में आपके पार्टनर के साथ मिलकर आपको ये तय करने में आसानी रहेगी कि किस सामान पर रुपये खर्च करने हैं और किस पर नहीं। इससे आप बजट के अंदर ही शॉपिंग कर सकेगें। लिस्ट बनाते समय आप अपने पार्टनर को ये भी समझा पाएंगे कि वर्तमान समय में किस चीज की ज्यादा जरूरत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed