Couple Therapy : आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल इतनी व्यस्त हो गई है कि, वो अपने रिश्तों पर ध्यान नहीं दे पाते। अगर बात करे शादीशुदा लोगों की तो अपने पार्टनर के लिए टाइम ना होने की वजह से आज-कल कप्लस के बीच काफी दूरियां आ गई हैं। कपल्स में मनमुटाव होना तो जैसे बेहद ही आम बात हो गई है। मनमुटाव होने की वजह से बहसाबाजी बढ़ने लगती है। लोग एक दूसरे की परवाह तक करना बंद कर देते हैं। ऐसे कपल्स के लिए कपल थेरेपी काफी कारगर बताई जाती है। कपल थेरेपी के दौरान काउंसलर आपके पार्टनर का नजरिया समझाने का प्रयास करता है। जिससे कपल्स के बीच की गलतफहमियां खत्म होती हैं। जिस वजह से उनकी दूरियां खत्म होती हैं और रिश्ता और ज्यादा मजबूत हो जाता है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि कपल थेरेपी की जरूरत आपको कब ? शादीशुदा रिलेशनशिप में इन पांच संकेत दिखने पर आप भी ज्यादा देर ना करते हुए कपल थेरेपी लें।
Couple Therapy: अगर रिश्ते में नजर आएं ये 5 संकेत, तो शादीशुदा जोड़े लें 'कपल थेरेपी' का सहारा
जब छोटी-छोटी बातों पर हो झगड़ा
अक्सर ऐसा होता है कि कपल के बीच बहुत ही मामूली सी बातों पर बार-बार झगड़ने लगते हैं। सुनने में तो ये आम बात लगती है। पर, ऐसा नहीं हैं। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच हर छोटी बात पर बार-बार झगड़ा होता है तो संभल जाइये। ऐसे में आपको कपनृल थेरेपी की जरूरत है। कपल थेरेपी लेने के बाद आप दोनों को अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा। थेरेपिस्ट हर वो कोशिश करेगा जिससे आपका पार्टनर आपकी बात को समझे। ऐसे में झगड़ा होने की संभावना धीरे-धीरे कम होने लगेगी।
जब पार्टनर लगे बातें छुपाने
बातें छुपाने से किसी भी रिश्ते की बुनियाद हिल सकती है क्योंकि किसी भी रिश्ते में भरोसा सबसे अहम होता है। ऐसे में जब आपका पार्टनर ही आपसे बातें छुपाने लगे तो समझ जाइये कि आपको कपल थेरेपी की जरूरत है। इस थेरेपी की मदद से कपल को समझाया जाता है कि किसी भी रिश्ते में पारदर्शिता कितनी जरूरी होती है। थेरेपी के बाद जब कपल एक दूसरे से बाते छुपाना बंद कर देते हैं तो इससे उनके रिश्ते को और ज्यादा मजबूती मिलती है।
जब नहीं पसंद आए साथ समय बिताना
जब भी कोई रिश्ता नया-नया बनता है तो कपल्स को एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करना काफी अच्छा लगता है। पर अगर कुछ समय बाद आपका मन आपके पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने को ना करे तो इस संकेत को गलती से भी नजर अंदाज ना करें। दरअसल, पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से किसी भी कपल का रिश्ता और ज्यादा मजबूत बनता है। अगर आप या आपका पार्टनर ऐसा करने में रूचि नहीं रखता को कपल थेरेपी का सहारा लें। इस दौरान थेरेपिस्ट आपको कई ऐसे मौके देंगे जब आप एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगें।
पुरानी बातों पर लड़ाई
अगर लड़ाई करके वक्त आप या आपका पार्टनर पुराने टॉपिक्स को निकालकर लड़ते हैं तो जल्द से जल्द कपल थेरेपी का सहारा लीजिए। कपल थेरेपी आपको वर्तमान में जीने और उस समय को एंज्वॉय करने का तरीका बताएगी। इससे आपके बीच होने वाले झगड़ों में भी कमी आएगी।