फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्वायफ्रेंड को देना है सरप्राईज तो ट्राई करें ये गिफ्ट, आप भी कर सकेंगी साथ में इस्तेमाल

Tue, 27 Aug 2019 08:44 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 27 Aug 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
thoughtful gift ideas for your boyfriend that you can also use and enjoy
- फोटो : pixa

लड़कियों को तो गिफ्ट देना आसान होता है क्योंकि उन्हें देने के लिए बहुत सारी चीजें मिल जाती है। लेकिन बात जब किसी लड़के को कुछ देने की आती है तो बहुत सोचने के बाद भी केवल शर्ट, टाई जैसी वहीं चीजें याद आती हैं जो आप कई बार दे चुकी होती हैं। बार-बार वहीं चीजें देकर ऊब चुकी हैं और इस जन्मदिन अगर आप अपने ब्वायफ्रेंड या पति को कुछ अलग देना चाहती हैं तो एक बार गिफ्ट के इन आइडिया को जरूर ट्राई करें। इनकी खासियत ये है कि इन गिफ्ट को आप खुद भी इस्तेमाल कर सकती है। तो हुआ न ये आम के आम, गुठलियों के दाम। तो आइए जाने वो कौन से गिफ्ट हैं जिनकी हम बात कर रहें हैं।


 
thoughtful gift ideas for your boyfriend that you can also use and enjoy
- फोटो : pixa
गिफ्ट कार्ड

आजकल गिफ्ट कार्ड का चलन बहुत तेजी से बढ़ गया है। अगर इस सालगिरह या जन्मदिन पर आप नहीं समझ पा रहीं हैं कि अपने ब्वायफ्रेंड या पति को क्या गिफ्ट दें तो ये गिफ्ट कार्ड एक अच्छा आइडिया है। इस कार्ड से वो अपनी पसंद का कोई सामान तो खरीद ही सकते हैं। साथ ही आप भी अपने लिए कुछ खरीद सकती हैं।


 
thoughtful gift ideas for your boyfriend that you can also use and enjoy
- फोटो : pixa
वीडियो गेम

अगर आपको लगता है कि वीडियो गेम केवल लड़कों की पसंद है तो आप गलत सोच रहें हैं। एक बार उनके पसंद का गेम गिफ्ट करके तो देखिए। जब भी आपको ब्वॉयफ्रेंड के साथ समय बिताने का मन करें तो बस गेम के बहाने आप घंटों एक साथ बैठ कर गेम खेलिए फिर देखिए कैसे ये गिफ्ट अपना जादू दिखाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
thoughtful gift ideas for your boyfriend that you can also use and enjoy
- फोटो : pixa
स्वेटशर्ट

स्वेटशर्ट या हूडी इन दोनों को आप अपने ब्वॉयफ्रेंड को आराम से गिफ्ट कर सकती हैं। क्योंकि जब भी आपका पहनने का मन करें तो बस बेहिचक इसको आप पहन सकती है। तो बस ये समझ लीजिए कि आप खुद को ही गिफ्ट कर रहीं है।


 
विज्ञापन
thoughtful gift ideas for your boyfriend that you can also use and enjoy
- फोटो : pixa
फूड कूपन

अगर आप नहीं समझ पा रहीं हैं कि उनके खास दिन को कैसे मनाए कि वो यादगार बन जाए, तो इस बार जब भी आपको गिफ्ट देने का मन करे तो कॉफी रेस्तरां या फास्ट फूड का गिफ्ट कार्ड भी एक बढ़िया विकल्प है। आजकल बहुत से नामी-गिरामी रेस्तरां आजकल गिफ्ट कार्ड का ऑफर दे रहें हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed