फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन बातों को लेकर हमेशा रहें सावधान,आपकी लव लाइफ को कर सकती हैं बर्बाद

Wed, 31 Mar 2021 12:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 31 Mar 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
These things can ruin your love life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई किसी न किसी वजह से परेशान रहता है। कभी दफ्तर के काम की टेंशन, भविष्य की चिंता, करियर की चिंता आदि कई चिंताओं से हम लोग घिरे रहते हैं। ऐसे में इसका सीधा असर हमारी जिंदगी पर तो पड़ता ही है, साथ ही इसका बुरा असर हमारे आसापस मौजूद चीजों पर भी पड़ता है और इसी में से एक चीज है हमारी लव लाइफ। हमारी लव लाइफ पर भी कई बातों का बुरा असर पड़ता है, जिसकी वजह से कई बार रिश्ता खत्म तक हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

These things can ruin your love life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पूरी तरह से पार्टनर पर निर्भर रहना

  • कई बार हमारी चिंताए इस हद तक बढ़ जाती हैं, जिसकी वजह से हम कई बार कुछ सोचने-समझने के काबिल नहीं रह पाते। ऐसे में लोग अपने पार्टनर पर पूरी तरह से निर्भर हो जाते हैं या फिर उससे कोई मतलब तक नहीं रखते हैं। ऐसे में आपका पार्टनर भी आपसे परेशान होने लगता है और इसकी वजह से भी लव लाइफ में तनाव पैदा हो जाता है।
These things can ruin your love life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आत्मविश्वास खत्म हो जाना

  • जब हम किसी काम को लेकर परेशान होते हैं, तो इसकी वजह से हम अपना आत्मविश्वास तक खो बैठते हैं। यही नहीं, लोगों को अपनी ही क्षमताओं पर शक होने लगता है। वो सोचने लगते हैं कि पता नहीं उनसे ये काम हो पाएगा या नहीं, कहीं वो ये काम गलत तो नहीं कर देंगे आदि। इसका सीधा असर भी आपकी लव लाइफ पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
These things can ruin your love life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

गलत फैसले ले लेते हैं

  • जब हम किसी चीज को लेकर चिंता में होते हैं तो इस दौरान हम कई गलत फैसले भी ले लेते हैं। हम अच्छा-बुरा कुछ समझ नहीं पाते या उस वक्त स्थिति ऐसी होती है जिसकी वजह से काफी दिक्कतें होती हैं। इसका असर आपकी लव लाइफ पर भी होता है, क्योंकि आप इस दौरान कुछ गलत फैसले तक ले लेते हैं। इसकी वजह से आपके पार्टनर और आपके बीच अनबन तक हो सकती है।
विज्ञापन
These things can ruin your love life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बातचीत में दिक्कत

  • जब व्यक्ति किसी काम की चिंता में डूबा होता है, तो इस वजह से वो अपनी बात को सही ढंग से रख नहीं पाता। यहां तक लोग तो बातचीत करना तक बंद कर देते हैं। ऐसे में लोग अपने पार्टनर से भी बातचीत करना बंद कर देते हैं या फिर सही से बातचीत नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह से आपकी लव लाइफ पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed