फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपका पार्टनर आपसे करता है सच्चा प्यार? इन तरीकों से कर सकते हैं पता

Tue, 30 Mar 2021 06:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 30 Mar 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
these things does the partner really love you or not
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

किसी भी रिलेशनशिप में विश्वास का होना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर प्यार में विश्वास नहीं होगा तो फिर रिश्ते में खटपट होना शुरू हो जाती है। कई बार देखा जाता है कि लोगों को अपने पार्टनर को लेकर संदेह होने लगता है कि वो उन्हें सच्चा प्यार करता भी है या नहीं। ऐसा नहीं कि ऐसा सिर्फ एक तरफ से होता है, बल्कि लड़के और लड़कियां दोनों ही अपने-अपने पार्टनर्स को लेकर ऐसा संदेह करते हैं। अगर आपको भी इस तरह का संदेह है, तो कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप ये जान सकते हैं कि आपका पार्टनर आपको प्यार करता है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

these things does the partner really love you or not
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भावनाओं को समझता हो

  • कहते हैं प्यार में बिन बोले ही बहुत कुछ सुन लिया जाता है। अगर आपका पार्टनर आपको देखकर ही समझ लेता है कि आप खुश हैं, आप दुखी हैं, आपकी भावनाओं को महसूस करता है आदि। इसका मतलब कि वो आपके साथ सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि गहराई के साथ जुड़ा हुआ है। ऐसे लोगों के लिए कहा जाता है कि ये लोग कभी किसी को धोखा नहीं देते हैं।
these things does the partner really love you or not
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुख-तकलीफ में साथ देता हो

  • जब आप बीमार पड़ जाते हैं और आपका पार्टनर आपका पूरा ख्याल रख रहा है। आपकी दवाइयां ला रहा है, डॉक्टर के पास ले जा रहा है, आपके लिए खाना बनाने से लेकर आपकी हर एक चीज का ध्यान दे रहा है आदि। इसका मतलब कि वो आपसे सच्चा प्यार करता है। लेकिन अगर वो ये सब नहीं कर रहा है तो फिर वो आपको लेकर सीरियस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
these things does the partner really love you or not
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आपकी बातों का बुरा नहीं मानता

  • कई बार देखा जाता है कि किसी छोटी सी बात को लेकर भी पार्टनर एक-दूसरे से नाराज हो जाते हैं और फिर उनमें बोलचाल तक बंद हो जाता है। वहीं, अगर आपका पार्टनर आपकी किसी बात पर नाराज या गुस्सा नहीं होता है, आपको कोई गलत रिएक्शन नहीं देता है तो इसका मतलब की वो आपके लिए अच्छा सोचता है।
विज्ञापन
these things does the partner really love you or not
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आपको और आपकी बातों को महत्व देता हो

  • आज के दौर में लोग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सीरियस नहीं होते हैं। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपकी बातों को गंभीर रूप से लेता है, आपकी अहमियत समझता है, आपके कहे को टालता नहीं है, हर बात आपसे साझा करते हैं आदि। इसका मतलब कि वो आपसे प्यार करता है और आपको लेकर सीरियस है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed