राखी की तैयारी कर रही हैं तो पूजा की थाली में इन चीजों को रखना न भूलें
राखी
राखी का त्योहार हो और राखी न हो ऐसा तो हो नही सकता है। इसलिए सबसे पहले पूजा की थाली में भाई के लिए एक खूबसूरत सी राखी रखें। आप इसे बाजार से भी खरीद सकती हैं और चाहे तो घर पर भी बना सकती हैं।
रोली
भाई के माथे पर तिलक करने के लिए रोली की आवश्यकता पड़ेगी। हमारे सभ्यता में माथे पर तिलक करने का अत्यंत अनूठा रिवाज है, जिसका वैज्ञानिक महत्व भी है। तिलक को माथे के बीचों बीच लगाने से शरीर में शक्ति का संचार होता है और व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है।
अक्षत या चावल
माथे पर तिलक करने के साथ ही चावल या अक्षत का भी इस्तेमाल करते हैं। माथे पर तिलक के साथ चावल लगाना अच्छा माना जाता है।
दीपक
भाई की आरती उतारने के लिए दीपक तैयार करना न भूलें। आप चाहें तो दीपदान को स्वयं सजा सकते हैं। मिट्टी के बने दियाली को सजा कर आप दीपदान के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।