Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bonus ›   gold silver etf price fall investment strategy sip portfolio allocation gold vs silver investor tips

Gold-Silver ETF: गिरावट से घबराएं नहीं, धैर्य रखें; जानें कब करें खरीदारी और सोने-चांदी में कितना पैसा लगाएं?

Mon, 30 Nov 2026 05:00 AM IST
अमन मौर्या बोनस डेस्क
बोनस डेस्क Published by: अमन मौर्या Updated Mon, 30 Nov 2026 05:00 AM IST
सार

सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट से गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ निवेशकों की चिंता बढ़ी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, घबराकर निवेश निकालने के बजाय पोर्टफोलियो की समीक्षा, चरणबद्ध खरीदारी और लंबी अवधि की रणनीति अपनानी चाहिए। जानिए गिरावट में निवेश की सही रणनीति और सोना-चांदी में किसे दें कितनी हिस्सेदारी।

विज्ञापन
gold silver etf price fall investment strategy sip portfolio allocation gold vs silver investor tips
सोना और चांदी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

साल 2026 की शुरुआत में सोना और चांदी जिस तेजी के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे थे, उसी तेजी से अब नीचे गिर रहे हैं। इस गिरावट का असर गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ पर भी पड़ा है। इस गिरावट ने निवेशकों के सामने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं- गिरावट में खरीदारी करें, सिप जारी रखें या फिलहाल बाजार से दूरी बना लें?
विज्ञापन


नोएडा में नौकरी करने वाले राजीव ने साल 2026 की शुरुआत में सोने-चांदी की चमक देखकर गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में पैसा लगाना शुरू किया था। अपने शिखर से चांदी करीब 65% और सोना लगभग 33% टूट चुका है। इस गिरावट का असर निवेशकों के पोर्टफोलियो पर भी पड़ा है। बीते एक महीने में गोल्ड ईटीएफ में करीब 16% और सिल्वर ईटीएफ में लगभग 26% की गिरावट ने राजीव की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


 गिरावट के पीछे वजह क्या है?
  • डॉलर में मजबूती, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों ने कीमती धातुओं पर दबाव बनाया है।
  • बड़े निवेशकों की मुनाफावसूली, फ्यूचर मार्केट में पोजीशन कटौती और मार्जिन कॉल ने बिकवाली को और तेज किया है।
  • वैश्विक सुस्ती और उतार-चढ़ाव की आशंका में चांदी की चाल सोने के मुकाबले अधिक तीखी रही है।
 
ऊपरी स्तर पर ईटीएफ खरीदने वाले निवेशक क्या करें?
जिन निवेशकों ने सोना और चांदी के ईटीएफ रिकॉर्ड ऊंचाई के आसपास खरीदे हैं, उनके लिए भावनात्मक फैसलों से बचना सबसे बड़ी चुनौती है। सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि निवेश किस उद्देश्य से किया गया था। यदि निवेश का उद्देश्य 3 से 5 साल का है और पोर्टफोलियो में गोल्ड-सिल्वर की हिस्सेदारी सीमित है, तो केवल गिरावट देखकर घबराहट में होल्डिंग बेच देना उचित नहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन निवेशकों ने क्षमता से अधिक निवेश कर लिया है, वे पोर्टफोलियो का रिव्यू करें।
 
निवेशक तीन बातों पर ध्यान दें-
  • अपनी कुल संपत्ति में गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ की हिस्सेदारी कितनी है?
  • क्या निवेश अवधि लंबी है या निकट भविष्य में पैसे की जरूरत पड़ सकती है?
  • क्या मौजूदा निवेश का जोखिम उनकी वित्तीय क्षमता के अनुरूप है?
अतिरिक्त निवेश तभी करें, जब पोर्टफोलियो में उसकी उचित जगह हो।
 
तो अब सवाल ये कि ईटीएफ में निवेश करना चाहिए या नहीं?
मौजूदा स्तरों पर निवेशकों को निवेश करना चाहिए, क्योंकि फंडामेंटल मजबूत हैं और इस बड़ी गिरावट को नई खरीदारी के अवसर के रूप में देखना चाहिए। आप जो निवेश करना चाहते हैं वो करें और उसके साथ लंबी अवधि को ध्यान में रखकर अपनी क्षमता अनुसार एसआईपी भी शुरू करें। नए निवेशकों के लिए सिप मोड में गोल्ड ईटीएफ में निवेश शुरू करने का ये एक अच्छा अवसर हो सकता है।  
 
अभी निवेश के लिए सोना बेहतर या चांदी?
सोने को पोर्टफोलियो विविधता, मूल्य संरक्षण और आर्थिक अनिश्चितता के दौरान एक वैकल्पिक संपत्ति के रूप में देखा जाता है। चांदी में औद्योगिक मांग और निवेश मांग दोनों का प्रभाव रहता है। सामान्य निवेशक कीमती धातुओं में निवेश की कुल रकम का 70% हिस्सा सोना और 30% चांदी में रख सकते हैं। यह अनुपात निवेशक की जोखिम क्षमता के अनुसार बदल सकता है।
 

सिल्वर ETF

3 माह में गिरावट

Zerodha Silver ETF

36.30%

DSP Silver ETF

36.26%

ICICI Pru Silver ETF

36.09%

Kotak Silver ETF

36.03%

Aditya Birla Silver ETF

20.12%

 

गोल्ड ETF

3 माह में गिरावट

UTI Gold ETF

21.76%

Aditya Birla Gold ETF

21.76%

Quantum Gold ETF

21.75%

HDFC Gold ETF

21.66%

BNP Paribas Gold ETF

21.66%

स्रोत: Dhan | 27 नवंबर 2026

रिकॉर्ड ऊंचाई से सोना-चांदी की गिरावट

विवरण

सोना COMEX

सोना MCX

चांदी COMEX

चांदी MCX

रिकॉर्ड हाई

$5,586/औंस

₹1,80,000/10 ग्राम

$122/औंस

₹4,20,000/किग्रा.

मौजूदा कीमत

$3,498/औंस

₹1,20,000/10 ग्राम

$40/औंस

₹1,40,000/किग्रा.

गिरावट

करीब 37%

करीब 33%

करीब 67%

करीब 67%

स्रोत: MCX, COMEX | 25 नवंबर 2026
 

गिरावट अवसर भी है और परीक्षा भी
बाजार में हर बड़ी गिरावट के बाद तुरंत तेजी आना जरूरी नहीं है। कभी-कभी बाजार को नई दिशा तय करने और पुराने वैल्यूएशन को सामान्य करने में समय लगता है। सोने में लंबी अवधि के निवेश का आधार अभी भी प्रासंगिक है, जबकि चांदी में अपेक्षाकृत अधिक उतार-चढ़ाव के साथ अवसर और जोखिम दोनों मौजूद हैं। निवेशकों को सही एसेट एलोकेशन, चरणबद्ध खरीदारी और धैर्य पर ध्यान देना चाहिए। याद रखिए, अच्छे निवेश का आधार केवल सस्ती कीमत नहीं, बल्कि सही कीमत पर सही समय और सही अनुपात में निवेश करना है।- अंकित कपूर, को-फाउंडर, कमोडिटी समाचार सिक्यूरिटीज


अब निवेश की सही रणनीति क्या हो?
मौजूदा बाजार में निवेशकों को जल्दबाजी के बजाय अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
  • पहला, अपनी पूरी निवेश राशि एक साथ लगाने से बचें।
  • दूसरा, ETF में निवेश करते समय केवल कीमत नहीं, बल्कि फंड का एक्सपेंस रेश्यो, ट्रैकिंग एरर, ट्रेडिंग लिक्विडिटी और NAV के मुकाबले बाजार भाव भी देखें।
  • तीसरा, गोल्ड और सिल्वर में निवेश को अपने पूरे पोर्टफोलियो के संदर्भ में देखें। केवल हालिया तेजी या गिरावट के आधार पर एसेट एलोकेशन नहीं बदलना चाहिए।
  • चौथा, बाजार के तकनीकी संकेतकों और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों दोनों को साथ लेकर चलें। कीमतों में स्थिरता, बिकवाली के दबाव में कमी और महत्वपूर्ण प्रतिरोध स्तरों के ऊपर टिकाव जैसे संकेत निवेशकों को बेहतर निर्णय लेने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed